स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में कोविड-19 के कुल टीकाकरण कवरेज ने 89 करोड़ का अहम पड़ाव पार किया


बीते चौबीस घंटे में 64.40 लाख से अधिक खुराकें लगाई गईं

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.86 प्रतिशत,मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक

पिछले 24 घंटों में 26,727 नए रोगी सामने आए

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या (2,75,224) कुल मामलों का 0.82 प्रतिशत है

पिछले 98 दिनों के लिए साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (1.70 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम

Posted On: 01 OCT 2021 10:04AM by PIB Delhi

पिछले 24 घंटों में 64,40,451 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 89 करोड़ (89,02,08,5007) के अहम पड़ाव के पार पहुंच गया। इस उपलब्धि को 86,46,674 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

Anchor

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक 

1,03,72,796

दूसरी खुराक

88,95,117

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक 

1,83,52,779

दूसरी खुराक

1,50,06,337

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 

36,05,69,116

दूसरी खुराक

8,30,27,778

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 

15,95,61,641

दूसरी खुराक

7,68,32,812

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक 

10,13,72,713

दूसरी खुराक

5,62,16,918

कुल

 

89,02,08,007

 

पिछले 24 घंटों में 28,246 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,30,43,144 हो गई है। 

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.86% है।स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है। 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002TCK7.jpg
 

 Anchor

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 96 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। 

पिछले 24 घंटे में 26,727 नए मरीज सामने आए हैं। 


https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003YB20.jpg

वर्तमान में 2,75,224 सक्रिय रोगी हैं। ये पिछले 196 दिनों में सबसे कम हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.82 प्रतिशत हैं। 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004YKWU.jpg

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,20,899 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 57.04 करोड़ (57,04,77,338) जांच की गई हैं। 

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.70 प्रतिशत है जो पिछले 98 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.76 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 32 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 115 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005T33X.jpg

**********

एमजी/एएम/एजे



(Release ID: 1759885) Visitor Counter : 651