स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 57.22 करोड़ के पार  


रिकवरी दर (97.54 प्रतिशत) पर पहुंची जो मार्च, 2020 के बाद से अपने उच्च्तम स्तर पर 

पिछले 24 घंटों में 36,571 नए मामले दर्ज किए गए

भारत में कुल सक्रिय मामले (3,63,605) इस समय 150 दिनों में सबसे कम 

सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.12 प्रतिशत जो मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम 

दैनिक पॉजिटिविटी दर (1.94 प्रतिशत) जो पिछले 25 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर कायम 



Posted On: 20 AUG 2021 9:59AM by PIB Delhi

आज सुबह सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में 54,71,282 लोगों का टीकाकरण करने से भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 57.22 करोड़ (57,22,81,488) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 63,56,785 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का ब्योरा इस प्रकार है:

 

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक 

1,03,52,479

 

दूसरी खुराक

81,74,950

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक 

1,82,98,488

 

दूसरी खुराक

1,24,35,280

18-44 आयु समूह

पहली खुराक 

21,16,61,856

 

दूसरी खुराक 

1,79,81,125

45 से 59 वर्ष के बीच का आयु समूह 

पहली खुराक 

12,13,60,599

 

दूसरी खुराक

4,77,77,706

60 वर्ष से अधिक    

पहली खुराक 

8,28,12,609

 

दूसरी खुराक

4,14,26,396

कुल

 

57,22,81,488

 

केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 36,555 कोरोना संक्रमित रोगियों के ठीक होने से कुल ठीक होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,15,61,635 हो गई है।

रिकवरी दर  (97.54%) पर पहुंची गई है जो मार्च, 2020 के बाद से अपने उच्च्तम स्तर पर है।

पिछले 54 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।

भारत में पिछले 24 घंटों में 36,571 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

कोरोना संक्रमित मरीजों के तेजी से ठीक होने और नए मामलों में कमी सक्रिय मामलों को 3,63,605 तक कम कर दिया है जो कि 150 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिविटी मामलों का केवल 1.12% हैं जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 18,86,271 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर भारत ने अब तक 50.26 करोड़ से अधिक (50,26,99,702) जांच की जा चुकी हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.93 प्रतिशत है, जो पिछले 56 दिनों में तीन प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर भी 1.94 प्रतिशत रही, जो पिछले 25 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 74 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

***

एमजी/एमएम/एके/एसएस 



(Release ID: 1747568) Visitor Counter : 520