रक्षा मंत्रालय

अंडमान निकोबार कमान में 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह

Posted On: 16 AUG 2021 12:21PM by PIB Delhi

प्रमुख बातें:

  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 50 दूरदराज के द्वीपों पर राष्ट्रगान का गायन और ध्वजारोहण आयोजित
  • आईएनएस बाज ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया
  • एएनसी के 75 सेवा कर्मी विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे

देश की एकमात्र संयुक्त सैन्य कमान अंडमान एवं निकोबार कमान (एएनसी) ने 75वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 50 दूरदराज के द्वीपों में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान का आयोजन किया। ध्वजारोहण समारोह दिनांक 13-15 अगस्त, 2021 के बीच कमान के सभी अंगों यानी भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय तटरक्षक द्वारा आयोजित किया गया था। एंडरसन आइलैंड, क्लाइड आइलैंड, ग्रब आइलैंड, इंटरव्यू आइलैंड, नॉर्थ सिंक आइलैंड, नॉर्थ रीफ आइलैंड, साउथ सिंक आइलैंड और साउथ रीफ आइलैंड पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0026UDP.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003TH6C.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004LXWI.jpg

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से आईएनएस बाज ने स्वतंत्रता दिवस के समारोह में भाग लिया। राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और आईएनएस बाज पर राष्ट्रगान गाया गया जिसमें एएनसी के सभी चार अंगों के 75 सैन्य कर्मियों ने भाग लिया। सैन्य परंपराओं के अनुसार एक संयुक्त सेवा युद्धाभ्यास भी आयोजित किया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005F5A6.jpg

***

 

एमजी/एएम/एबी/एसएस



(Release ID: 1746559) Visitor Counter : 461