स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत के कुल कोविड-19 टीकाकरण ने 45.60 करोड़ का आंकड़ा पार किया


पिछले 24 घंटों में 51 लाख से अधिक टीके लगाए गए

स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.38 प्रतिशत हुई

पिछले 24 घंटों के दौरान 44,230 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए

भारत में इस समय उपचाराधीन रोगियों की संख्या (4,05,155) कुल संक्रमित लोगों का 1.28 प्रतिशत है

लगातार 53 दिनों से दैनिक संक्रमण की दर (2.44 प्रतिशत) 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है

Posted On: 30 JUL 2021 10:19AM by PIB Delhi

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा कल 45.60 करोड़ के स्तर को पार कर गया है। आज सुबह 8 बजे तक प्राप्त अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 54,50,378 सत्रों के माध्यम से टीकों की कुल 45,60,33,754 डोज लगाई गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 51,83,180 टीके लगाये गए हैं।

इनमें शामिल हैं:

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,02,98,871

दूसरी खुराक

77,94,788

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,79,23,328

दूसरी खुराक

1,11,57,062

आयु समूह 18-44 वर्ष

पहली खुराक

14,95,34,704

दूसरी खुराक

76,78,805

आयु समूह 45-59 वर्ष

पहली खुराक

10,37,58,165

दूसरी खुराक

3,75,98,059

60 वर्ष से ज्यादा

पहली खुराक

7,46,25,671

दूसरी खुराक

3,56,64,301

कुल

45,60,33,754

 

 

देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू हुआ है। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति और इसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

महामारी की शुरुआत से लेकर अभी तक कुल संक्रमित लोगों में से 3,07,43,972 लोग पहले ही कोविड-19 से उबर चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 42,360 ठीक हो गए थे। इस प्रकार से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.38 %.प्रतिशत है।

image001NRHY.jpg

 

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 44,230 दैनिक नए रोगियों की पुष्टि हुई है।

 

लगातार 33 दिनों से दैनिक नए मामले 50,000 के स्तर से नीचे बने हुए हैं। यह केन्द्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा किए गए निरंतर एवं सहयोगपूर्ण प्रयासों का परिणाम है।

 

image002UX5X.jpg

भारत में इस समय उपचाराधीन रोगियों की संख्या 4,05,155 है और अब तक देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी 1.28 प्रतिशत है।

image0035H5J.jpg

 

देश भर में कोविड जांच क्षमता में खासी बढ़ोतरी के साथ, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कुल 18,16,277 नमूनों की जांच की गई। भारत में अभी तक कुल 46 करोड़ (46,46,50,723) से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है।

 

जहां एक तरफ पूरे देश में जांच क्षमता में काफी बढ़ोतरी हुई है, वहीं, वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.43 प्रतिशत के स्तर पर है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.44 प्रतिशत रही लगातार 53 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

image0048F9C.jpg

 

 

****

एमजी/एएम/एन/सीएस



(Release ID: 1741276) Visitor Counter : 195