PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 27 JUL 2021 6:38PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 44.19 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं
  • देश में अब तक कुल 3,06,21,469 लोग स्वस्थ हो चुके हैं
  • रिकवरी रेट वर्तमान में 97.39 प्रतिशत
  • पिछले 24 घंटों के दौरान 42,363 मरीज स्वस्थ हुए
  • भारत में 132 दिनों के बाद 30,000 से कम दैनिक मामले दर्ज किए गए, पिछले 24 घंटे के दौरान 29,689 नए मामले सामने आए
  • भारत में 124 दिनों के बाद सक्रिय मामले 4 लाख से कम दर्ज किए गए, वर्तमान में सक्रिय मामले 3,98,100 हैं
  • सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.27 प्रतिशत
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुआ है, वर्तमान में यह 2.33 प्रतिशत
  • दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.73 प्रतिशत, जो लगातार 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है
  • परीक्षण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई - कुल 45.91 करोड़ नमूनों की जांच की गई

 

#Unite2FightCorona #IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

Image

Image

Image

 

कोविड-19 अपडेट

  • भारत में 132 दिनों के बाद 30,000 से कम दैनिक मामलों दर्ज किए गए; पिछले 24 घंटे के दौरान 29,689 नए मामले सामने आए हैं।
  • भारत में सक्रिय मामले 124 दिनों के बाद 4 लाख से कम दर्ज किए हैं। भारत में सक्रिय मामले वर्तमान में 3,98,100 हैं।
  • अब तक पूरे देश में कुल 3,06,21,469 मरीज स्वस्थ हुये
  • रिकवरी दर बढ़कर 97.39 प्रतिशत हुआ, पिछले 24 घंटों के दौरान 42,363 मरीज ठीक हुए
  • सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.27 प्रतिशत है
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है, वर्तमान में 2.33 प्रतिशत है
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.73 प्रतिशत, लगातार 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है

 

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को टीके की 45.73 करोड़ से अधिक खुराक प्रदान की गईं

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की 2.28 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं, जिनका अभी इस्तेमाल किया जाना है

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है। सबको टीका उपलब्ध कराने से जुड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान के नए चरण के तहत केंद्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं द्वारा उत्पादित 75 प्रतिशत टीके खरीदेगी और
उनकी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को (नि:शुल्क) आपूर्ति करेगी।

 

 

टीके की खुराक

27 जुलाई, 2021

 

 

आपूर्ति

45,73,30,110

 

 

प्रक्रिया प्रगति में

24,11,000

 

 

खपत

43,80,46,844

 

 

शेष खुराक उपलब्ध

2,28,27,959

 

 

भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड टीके की 45.73 करोड़ से अधिक खुराक (45,73,30,110) सभी स्रोतों के माध्यम से प्रदान की है। इसके अलावा टीके की 24,11,000 खुराक प्रक्रियारत हैं।

आज सुबह आठ बजे उपलब्ध आंकड़े के अनुसार इनमें अपव्यय सहित कुल 43,80,46,844 खुराक की खपत हुई है।

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की 2.28 करोड़ से अधिक (2,28,27,959) खुराक उपलब्ध हैं जो बची हुई हैं, जिनका अभी इस्तेमाल किया जाना है।

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1739369

 

कोविड-19 मृत्यु दर: मिथक बनाम तथ्य

भारत आईसीएमआर के उन दिशानिर्देशों का पालन करता है जो कोविड-19 से होने वाली सभी मौतों को उचित तरीके से दर्ज करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अनुशंसित आईसीडी -10 कोड पर आधारित हैं

कानून आधारित नागरिक पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) की मजबूती देश में जन्म और मृत्यु के संस्थागत पंजीकरण को सुनिश्चित करती है

भारत में दशकों से सीआरएस लागू होने के मद्देनजर कोविड-19 से होने वाली मौतों के दर्ज होने से छूटने की संभावना नहीं

यह स्पष्ट किया जाता है कि केन्द्र सरकार कोविड से जुड़े आंकड़ों के प्रबंधन के प्रति अपने दृष्टिकोण में पारदर्शी रही है और कोविड-19 से संबंधित सभी मौतों को दर्ज करने वाली एक मजबूत प्रणाली पहले से मौजूद है। सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को नियमित आधार पर इन आंकड़ों को अपडेट करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1739612

 

कोविड-19 टीकाकरणः मिथक बनाम तथ्य

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश को वैक्सीन की खुराक की आपूर्ति एक महीने में विभिन्न शेड्यूल में अग्रिम आवंटन के अनुसार की जाती है

वास्तव में जनवरी 2021 से 31 जुलाई 2021 तक 516 मिलियन से अधिक खुराक की आपूर्ति की जाएगी

भारत ने दी गई 440 मिलियन खुराकों का लैंडमार्क पार किया, तेज गति से विश्व में सबसे बड़ी संख्या हासिल की गई

यह उल्लेख करना भी उचित है कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की खुराक की आपूर्ति अग्रिम आवंटन और उन्हें दी गई अग्रिम सूचना के अनुसार जाती है। महीने भर में विभिन्न शेड्यूल में टीके की आपूर्ति की जाती है। इसलिए एक खास महीने के अंत तक 516 मिलियन खुराकों की उपलब्धता का अर्थ यह नहीं है कि उस महीने तक आपूर्ति की जाने वाली प्रत्येक खुराक का सेवन किया जाएगा/खुराक दी जाएगी। सप्लाई प्रक्रियारत होगी, जो अगले कुछ दिनों तक तब तक उपलब्ध होनी चाहिए जब तक टीके की आपूर्ति नहीं हो जाती।

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1739446

 

कोविड टीकाकरण प्रभावी ढंग से संक्रमण को कम कर देता है: एएफएमएस अध्ययन

  • समूह अध्ययन वीआईएन-विन आर्म्ड फोर्सेज़ इंडिया नामक मेडिकल जर्नल में प्रकाशित
  • अध्ययन कोविशिल्ड वैक्सीन द्वारा कोविड-19 के खिलाफ मिली सुरक्षा के प्रभाव को दर्शाता है
  • नये संक्रमणों में 93 फीसदी की कमी, मौतों में 98 फीसदी की कमी
  • अध्ययन अधिकतर स्वस्थ पुरुषों पर किया गया

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) ने 27 जुलाई, 2021 को एक वैज्ञानिक पत्रिका- मेडिकल जर्नल आर्म्ड फोर्सेज इंडिया में सशस्त्र बलों के स्वास्थ्य सेवा से जुड़े अग्रिम कार्यकर्ताओं के बीच किए गए समूह अध्ययन को प्रकाशित किया। इस अध्ययन में मौतों और ताजा संक्रमण पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण करके कोविशिल्ड वैक्सीन द्वारा कोविड-19 के खिलाफ मिली सुरक्षा पर प्रकाश डाला गया। अध्ययन के मुताबिक ताजा संक्रमण में 93 फीसदी की कमी आई और मौतों में 98 फीसदी की कमी आई। यह संभवतः कोविड-19 वैक्सीन प्रभावशीलता पर दुनिया भर में अब तक का सबसे बड़ा अध्ययन है।

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1739739

 

 

महत्वपूर्ण ट्वीट्स

 

*********

एमजी/एएम/डीवी



(Release ID: 1739749) Visitor Counter : 1111