स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 41.54 करोड़ से अधिक


रिकवरी दर बढ कर 97.36 प्रतिशत तक पहुंची

पिछले 24 घंटों में 42,015 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए

वर्तमान में भारत के सक्रिय मामले (4,07,170) कुल मामलों के 1.30 प्रतिशत हैं

लगातार 30 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.27 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम

Posted On: 21 JUL 2021 10:10AM by PIB Delhi

भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 41.54 करोड़ से अधिक हो गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 51,36,590 सत्रों के जरिये कुल मिला कर, 41,54,72,455 टीके लगाये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 34,25,446 टीके लगाये गए।

इनमें शामिल हैं: 

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक 

1,02,75,614

दूसरी खुराक

75,96,053

एफएलडब्‍ल्‍यू

पहली खुराक

1,78,16,402

दूसरी खुराक

1,05,07,207

18-44 आयु समूह

पहली खुराक

12,93,89,636

 

दूसरी खुराक

52,18,414

45 से 59 वर्ष के बीच का आयु समूह     

पहली खुराक

9,86,55,036

दूसरी खुराक

3,11,44,936

60 वर्ष से अधिक     

पहली खुराक

7,25,79,524

दूसरी खुराक

3,22,89,633

कुल

 

41,54,72,455

 

सभी लोगों को कोविड-19 टीकाकरण उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 से आरंभ हुआ। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

महामारी के आरंभ होने से लेकर अब तक जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें से 3,03,90,687 व्यक्ति पहले ही कोविड-19 से रिकवर हो चुके हैं तथा 36,977 रोगी पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुए हैं। यह 97.36 प्रतिशत की कुल रिकवरी दर को प्रदर्शित करता है जो निरंतर बढ़ रहे ट्रेंड को दर्शाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001QYPQ.jpgभारत में पिछले 24 घंटों में 42,015 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

पिछले 24 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002JTU8.jpg

भारत के सक्रिय मामले आज 4,07,170 हैं तथा सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.30 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003VI9H.jpgदेश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 18,52,140 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अबतक 44.91 करोड़ से अधिक (44,91,93,273) जांच की जा चुकी है।

जहां एक तरफ, टेस्टिंग क्षमता देश भर में बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.09 प्रतिशत है और दैनिक पोजिटिविटी दर आज 2.27 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 30 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और अब लगातार 44 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0045YJ1.jpg

***

एमजी/एएम/एसकेजे/एसएस

 



(Release ID: 1737467) Visitor Counter : 317