PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 11 JUL 2021 4:46PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 37.60 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं
  • पिछले 24 घंटों में देश में कोविड के 41,506 नए मामले सामने आए
  • देश में सक्रिय मामले वर्तमान में 4,54,118
  • सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.47 प्रतिशत
  • देश में अब तक कुल 2,99,75,064 लोग स्वस्थ हो चुके हैं
  • पिछले 24 घंटों के दौरान 41,526 मरीज स्वस्थ हुए
  • रिकवरी रेट बढ़कर 97.20 प्रतिशत
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से नीचे बना हुआ है, वर्तमान में यह 2.32 प्रतिशत
  • दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.25 प्रतिशत, जो लगातार 20 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे
  • परीक्षण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई - (कुल) 43.08 करोड़ परीक्षण किए गए

 

#Unite2FightCorona #IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

 

 

Image

Image

Image

 

 

कोविड-19 अपडेट

 

भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 37.60 करोड़ से अधिक हुआ

 

पिछले 24 घंटों में 41,506 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए

 

वर्तमान में भारत में सक्रिय मामलों की संख्या (4,54,118) कुल मामलों का सिर्फ 1.47 प्रतिशत है

 

लगातार 20 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.25 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है

 

अब तक 43 करोड़ से अधिक कोविड की जांच की गई है

 

भारत का समग्र टीकाकरण कवरेज 37.60 करोड़ से अधिक हुआ। आज शाम 7 बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, 48,33,797 सत्रों के माध्यम से कुल 37,60,32,586 टीके की खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 37,23,367 खुराकें दी गई।

इनमें शामिल हैं-

 

स्वास्थ्यकर्मी

पहली खुराक

1,02,47,862

दूसरी खुराक

74,02,098

अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता

पहली खुराक

1,76,64,075

दूसरी खुराक

98,91,050

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

11,18,19,570

दूसरी खुराक

37,01,692

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

9,33,66,230

दूसरी खुराक

2,35,53,988

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

7,00,73,761

दूसरी खुराक

2,83,12,260

कुल

37,60,32,586

कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू हुआ। केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 41,506 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए। लगातार चौदह दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केन्द्र और राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0018IN2.jpg

भारत में आज सक्रिय मामलों की संख्या 4,54,118 हैं और सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का सिर्फ 1.47 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020V7O.jpg

इस महामारी की शुरुआतके बाद से संक्रमित लोगों में से 2,99,75,064 लोग पहले ही कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 41,526 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इससे मरीजों के ठीक होने की दर 97.20 प्रतिशत हो गई है जिसमें निरंतर बढ़ोतरी का रुझान दिख रहा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0033W56.jpg

देशभर में जांच की क्षमता को बढ़ाने के साथ, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 18,43,500 जांचें की गई। कुल मिलाकर, भारत मेंअब तक 43 करोड़ से अधिक (43,08,85,470) जांचें की गई हैं।

जहांएक ओरदेशभर में जांच क्षमता को बढ़ायागया है, वहीं साप्ताहिक केस पॉजिटिविटी दर में निरंतर कमी देखी जा रही है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.32 प्रतिशत है जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.25 प्रतिशत है। लगातार 20 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और लगातार 34 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1734579

 

कोविड -19 टीकाकरण अपडेट

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 38.60 करोड़ से अधिक खुराक प्रदान की गई

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की ऐसी 1.44 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल नहीं किया गया है

 

भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड टीके की 38.60 करोड़ से अधिक खुराक (38,60,51,110) सभी स्रोतों के माध्यम से प्रदान की है। इसके अलावा टीके की 11,25,140 खुराक प्रक्रियारत हैं। आज सुबह आठ बजे उपलब्ध आंकड़े के अनुसार इनमें अपव्यय सहित कुल 37,16,47,625 खुराक की खपत हुई है।

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की ऐसी 1.44 करोड़ से अधिक (1,44,03,485)खुराक उपलब्ध हैं जो बची हुई हैं, जिनका इस्तेमाल नहीं किया गया है।

 

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1734571

वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने  जी- 20 के तीसरे वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नर की बैठक में भाग लिया

जी- 20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों ने कोविड-19 के नकारात्मक असर को दूर करने के लिए सभी मौजूदा नीतिगत संसाधनों का उपयोग करने के अपने संकल्प को फिर से दोहराया है।

श्रीमती सीतारमण ने इटली की अध्यक्षता में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पहचान किए गए डिजिटलीकरण, जलवायु संबंधी कार्रवाई और टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्टर उत्प्रेरकों की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने महामारी के दौरान भारत द्वारा तकनीकी के इस्तेमाल और सेवाओं की समावेशी पहुंच के अनुभवों को भी साझा किया।

वित्त मंत्री ने भारत में टीकाकरण का विस्तार करने के लिए कोविन प्लेटफॉर्म के कुशल उपयोग सहित स्वास्थ्य प्रणाली और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए भारत सरकार की हालिया नीतिगत कदमों को भी साझा किया। श्रीमती सीतारमण ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म को सभी देशों के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराया गया है क्योंकि इस असाधारण संकट में मानवीय जरूरतें व्यावसायिक जरूरतों से आगे निकल गई हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि जी-20 के फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप के सह-अध्यक्ष के रूप में, भारत यूके के साथ, डिजिटलीकरण को एक एजेंडा के रूप में देख रहा है, जो आगे भी आर्थिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

 

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1734665

 

महत्वपूर्ण ट्वीट्स

 

*********

एमजी/एएम/डीवी/डीए



(Release ID: 1734668) Visitor Counter : 487