पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

डॉ. जितेंद्र सिंह ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार संभाला

प्रविष्टि तिथि: 08 JUL 2021 6:22PM by PIB Delhi

डॉ. जितेंद्र सिंह ने पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का कार्यभार संभाल लिया है। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए डॉ. सिंह ने विभिन्न पहलुओं विशेषकर मौसम पूर्वानुमान पर जनता को सूचित करने में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय डेटा और पूर्वानुमान के वैज्ञानिक विश्लेषण के माध्यम से देश भर के किसानों को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत द्वारा विकसित और उपयोग की जा रही अद्वितीय मौसम पूर्वानुमान तकनीक की दुनिया भर में सराहना की जाती है और कई देशों द्वारा इसे अपनाया भी जाता है।

बाद में  उन्होंने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त बातचीत की और उनसे वैज्ञानिक गतिविधियों को और बढ़ावा देने का आग्रह किया जिससे आम आदमी विशेषकर किसानों को अत्यधिक लाभ हो।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0016V2D.jpg

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पदभार ग्रहण किया।

****

एमजी/एएम/पीके/डीए


(रिलीज़ आईडी: 1733855) आगंतुक पटल : 1001
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Tamil , Kannada