कोयला मंत्रालय

श्री दानवे रावसाहेब दादाराव ने कोयला राज्य मंत्री और खदान राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला

प्रविष्टि तिथि: 08 JUL 2021 2:19PM by PIB Delhi

श्री दानवे रावसाहेब दादाराव ने आज यहां कोयला मंत्रालय और खदान मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया। कोयला और खदान के अलावा, उन्हें रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री का पोर्टफोलियो भी सौंपा गया है।

केंद्रीय कोयला और खदान मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने आज कार्यभार संभालने पर श्री दानवे रावसाहेब दादाराव को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कोयला सचिव श्री अनिल कुमार जैन, खदान सचिव श्री आलोक टंडन और दोनों मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

1.jpg

2.jpg

 

एमजी/एएम/पीके/डीसी


(रिलीज़ आईडी: 1733697) आगंतुक पटल : 620
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil , Kannada