स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

श्री मनसुख मंडाविया ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला


डॉ. भारती प्रवीण पवार ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

प्रविष्टि तिथि: 08 JUL 2021 12:11PM by PIB Delhi

श्री मनसुख मंडाविया ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के रूप में आज कार्यभार संभाल लिया है।


डॉ. भारती प्रवीण पवार ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।

उनका स्वागत स्वास्थ्य सचिव श्री राजेश भूषण, अपर सचिव और मिशन निदेशक, एनएचएम (एमओएचएफडब्ल्यू) सुश्री वंदना गुरनानी, अपर सचिव (स्वास्थ्य) डॉ मनोहर अगनानी, अपर सचिव (स्वास्थ्य) श्री विकास शील, अपर सचिव श्री आलोक सक्सेना, डीजीएचएस (स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय) डॉ सुनील कुमार, एफएसएसए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अरुण सिंघल और अन्य प्रमुख अधिकारियों द्वारा किया गया।

***

एमजी/एएम/एसएस/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1733621) आगंतुक पटल : 754
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam