PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 06 JUL 2021 7:07PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 35.75 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं
  • पिछले 24 घंटों में देश में कोविड के 34,703 नए मामले सामने आए हैं, जो पिछले 111 दिनों में सबसे कम
  • देश में सक्रिय मामले घटकर 4,64,357 हुए, जो 101 दिनों में सबसे कम
  • सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.52 प्रतिशत
  • देश में अब तक कुल 2,97,52,294 लोग स्वस्थ हो चुके हैं
  • पिछले 24 घंटों के दौरान 51,864 मरीज स्वस्थ हुए
  • लगातार 54वें दिन स्वस्थ होने वालों की संख्या दैनिक नए मामलों से अधिक
  • रिकवरी रेट बढ़कर 97.17 प्रतिशत हुआ
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से नीचे बना हुआ है, वर्तमान में यह 2.40 प्रतिशत
  • दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.11 प्रतिशत, जो लगातार 15 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे

 

#Unite2FightCorona #IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

 

Image

Image

Image

 

कोविड-19 पर नवीनतम जानकारी

•         पिछले 24 घंटों में देश में कोविड के 34,703 नए मामले सामने आए हैं, जो पिछले 111 दिनों में सबसे कम

•         देश में सक्रिय मामले घटकर 4,64,357 हुए, जो 101 दिनों में सबसे कम

•         सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.52 प्रतिशत

•         देश में अब तक कुल 2,97,52,294 लोग स्वस्थ हो चुके हैं

•         पिछले 24 घंटों के दौरान 51,864 मरीज स्वस्थ हुए

•         लगातार 54वें दिन स्वस्थ होने वालों की संख्या दैनिक नए मामलों से अधिक

•         रिकवरी रेट बढ़कर 97.17 प्रतिशत हुआ

•         साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से नीचे बना हुआ है, वर्तमान में यह 2.40 प्रतिशत

•         दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.11 प्रतिशत, जो लगातार 15 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे

 

 

कोविड-19 टीकाकरण से जुड़ी नवीनतम जानकारी

भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 टीके की 35.75 करोड़ खुराक दी गयीं

आज सुबह सात बजे तक टीके की 45 लाख से ज्यादा खुराक दी गयीं

18-44 आयु वर्ग समूह में अब तक टीके की 10.57 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गयी

भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत प्रदान किए जा चुके टीकों की खुराक की संख्या आज सुबह अस्थायी रिपोर्ट के मिलने तक 35.75 करोड़ से ज्यादा (35,75,53,612) हो गयी। 18-44 आयु वर्ग समूह में अब तक टीके की 10.57 करोड़ से ज्यादा (10,57,68,530) खुराक दी गयी है।

पिछले 24 घंटे में कोविड टीके की 45 लाख से ज्यादा (45,82,246) खुराक दी जा चुकी है।

 

 

कोविड टीके की कुल खुराक

 

स्वास्थ्य सेवा कर्मी

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

18-44 आयु वर्ग के लोग

45 साल से अधिक उम्र के लोग

60 साल से अधिक उम्र के लोग

कुल

पहली खुराक

1,02,33,029

1,76,03,102

10,28,40,418

9,12,90,376

6,92,05,465

29,11,72,390

दूसरी खुराक

73,30,716

97,12,243

29,28,112

1,99,97,102

2,64,13,049

6,63,81,222

कुल

1,75,63,745

2,73,15,345

10,57,68,530

11,12,87,478

9,56,18,514

35,75,53,612

 

टीकाकरण अभियान के 171वें दिन (पांच जुलाई, 2021) टीके की कुल 45,82,246 खुराक दी गयी। इनमें से 27,88,440 लाभार्थियों को पहली खुराक और 17,93,806 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गयी।

 

 

 

तारीख: पांच जुलाई, 2021 (171वां दिन)

 

स्वास्थ्य सेवा कर्मी

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

18-44 आयु वर्ग के लोग

45 साल से अधिक उम्र के लोग

60 साल से अधिक उम्र के लोग

कुल

पहली खुराक

3,550

16,809

20,74,636

4,87,459

2,05,986

27,88,440

दूसरी खुराक

17,157

42,005

1,48,709

10,33,456

5,52,479

17,93,806

कुल

20,707

58,814

22,23,345

15,20,915

7,58,465

45,82,246

 

कल 18-44 वर्ष के आयु वर्ग में टीके की 20,74,636 पहली खुराक और 1,48,709 दूसरी खुराक दी गई।

कुल मिलाकर, 37 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के 10,28,40,418 लोगों ने अपनी पहली खुराक प्राप्त की है और कुल 29,28,112 लोगों ने अपनी दूसरी खुराक प्राप्त की है।

आठ राज्यों यानी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग में कोविड-19 टीके की 50 लाख से अधिक पहली खुराक दी जा चुकी है।

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1733081

 

 

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 37.07 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं

 

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की 1.66 करोड़ से अधिक अतिरिक्त खुराकें हैं, जिनका अभी इस्‍तेमाल नहीं हुआ है

 

केंद्र सरकार द्वारा सभी प्रकार के स्रोतों से अब तक वैक्सीन की 37.07 करोड़ से अधिक (37,07,23,840) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रदान की गई हैं। इसके अलावा 23,80,000 खुराकें भेजे जाने की तैयारी है। आज आठ बजे सुबह तक उपलब्ध आंकड़ों के हिसाब से उपरोक्त खुराकों में से बेकार हो जाने वाली खुराकों को मिलाकर कुल 35,40,60,197 खुराकों की खपत हो चुकी है।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास कोविड-19 टीके की 1.66 करोड़ से अधिक (1,66,63,643) अतिरिक्त खुराकें बची हैं, जिनका अभी इस्‍तेमाल नहीं हुआ है।

 

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1733025

  

कोविड-19 टीकाकरण: मिथक बनाम तथ्य

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को जुलाई में उन्हें उपलब्ध कराए जाने वाले टीकों की संख्या के बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया था

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी गई है कि यदि उन्हें टीके की अधिक खुराक की आवश्यकता हो तो वे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सूचित करें

 

यह स्पष्ट किया जाता है कि जुलाई 2021 के महीने के दौरान राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ ही निजी क्षेत्र के अस्पतालों को उपलब्ध कराई जाने वाली कुल खुराक के बारे में पर्याप्त जानकारी पहले ही दी जा चुकी थी। राज्यों को सलाह दी गई थी की वे कोविड के टीकों की उपलब्धता के आधार पर कोविड-19 टीकाकरण सत्र निर्धारित करें।

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1733184

 

पीआईबी के क्षेत्र कार्यालयों से मिली जानकारी

 

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 6,740 नए मामले दर्ज किए गए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61,04,917 हो गई है, जबकि 51 नई मौतों से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,23,136 हो गई है। राज्य में रविवार की तुलना में कल रोजाना कोविड मरीजों और मौतों में कमी आई है। रविवार को 9,336 मरीज और 123 मौतें हुईं। पिछले 24 घंटे में 13,027 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके चलते ठीक हुए मरीजों की संख्या 58,61,720 पहुंच गई है। राज्य में अब 1,16,827 सक्रिय मरीज हैं।

 

गुजरात: गुजरात में सोमवार को कोविड​​-19 के 62 मामले नए मामले दर्ज किए गए, राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,23,895 हो गई है, जबकि, सूरत और अहमदाबाद में एक-एक नई मौतों से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 10,071 हो गई है। दिन के दौरान 194 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में ठीक होने वालों की संख्या 8,11,491 हो गई, जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 2,333है। राज्य में अब तक 2,71,07,405 वैक्सीन खुराकें दी जा चुकी हैं, जिसमें सोमवार को दी गई 2,99,680 खुराक शामिल हैं।

 

राजस्थान: राजस्थान में सोमवार को कोविड-19 से तीन और मौतें और 55 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे मरने वालों की संख्या 8,941 हो गई और संक्रंमितों की संख्या 9,52,789 हो गई। ताजा मामलों में से सबसे अधिक 19 मामले जयपुर से जबकि पांच सिरोही से सामने आए। अब तक कुल 9,42,756 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं और राज्य में 1,092 सक्रिय मामले हैं।

 

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 32 नए मामले और छह मौतें दर्ज कीं गईं, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 7,90,015 और जबकि मरने वालों की संख्या  9,015 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कुल 39 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई, राज्य में अब तक ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 7,80,534 हो गई है जबकि 466 सक्रिय मामले हैं। मध्य प्रदेश के कुल 52 जिलों में से 38 जिलों में पिछले 24 घंटे में एक भी नया मामला दर्ज नहीं किया गया है।

 

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में सोमवार को कोविड-19 के 319 नए मामले सामने आए और एक की मौत हो गई, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 9,96,037 और मरने वालों की संख्या 13,457 हो गई। 107 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद और दिन के दौरान 336 लोगों को घर में आइसोलेशन में ठीक होने के बाद राज्य में ठीक होने वालों की संख्या 9,77,360 तक पहुंच गई, राज्य में अब 5,220 सक्रिय मामले हैं। रविवार तक, 1,01,36,466 कोविड-19 टीके लगाए जा चुके थे। राज्य में  84,20,556 लोगों को पहला टीका जबकि 17,15,910 लोगों को दूसरा टीका लगाया जा चुका है।

 

गोवा : गोवा में सोमवार को कोरोना पीड़ितों की संख्या 130 बढ़कर 1,67,566 हो गई। दो लोगों की मौत और 130 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में मरने वालों की संख्या 3,075 है और ठीक होने वालों की संख्या 1,67,566 है। राज्य में 1,934 एक्टिव मरीज हैं।

 

केरल : राज्य में सोमवार को 8037 नए कोविड मामले दर्ज किए। 102 नई मौतों से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13,818 हो गई। टेस्ट पाजिटिविटी रेट 10.03 प्रतिशत दर्ज की गई है। राज्य में अब तक कुल 1,50,13,247 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 1,12,94,209 ने पहली और 37,19,038 दूसरी खुराक ली।

 

तमिलनाडु : तमिलनाडु में सोमवार को 3,715 नए मामले और 54 मौतें दर्ज की गईं।  राज्य में कुल मामलों की संख्या 25 लाख से अधिक हो गई और मरने वालों की संख्या 33,059 हो गई। राज्य में अब 34,926 सक्रिय मामले हैं। तमिलनाडु में अब तक कुल 1,69,21,705 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें से 1,41,54,348 ने पहली खुराक और 27,67,357 ने दूसरी खुराक ली। इसी तरह केंद्रशासित पुडुचेरी में अब तक कुल 5,39,022 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें से 4,60,557 ने पहली खुराक और 78,465 ने दूसरी खुराक ली है।

 

कर्नाटक : 5 जुलाई 2021 के लिए जारी राज्य सरकार के बुलेटिन के अनुसार, रिपोर्ट किए गए नए मामले : 1,564; कुल सक्रिय मामले : 41,996; कोविड से नई मौतें : 67; कोविड से कुल मौतें : 35,434; कल राज्य में कुल 2,97,034 टीकाकरण के साथ लगभग 2,40,91,357 टीकाकरण किए जा चुके है।

 

आंध्र प्रदेश : राज्य में 72,731 नमूनों का परीक्षण करने के बाद 2100 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए, जबकि 26 मौतों दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान 3435 लोगों को छुट्टी दी गई। कुल मामले: 19,05,023; सक्रिय मामले: 33,964; डिस्चार्ज: 18,58,189; मृत्यु: 12,870। राज्य में कल तक कोविड टीकों की कुल 1,65,82,264 खुराकें दी जा चुकी हैं, जिनमें 1,32,64,680 पहली खुराक और 33,17,584 दूसरी खुराक शामिल हैं।

 

तेलंगाना : राज्य में कुल 808 नए मामले सामने आए और सात मौतें हुईं, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 6,27,498 हो गई और मरने वालों की संख्या 3,698 हो गई। रिकवरी रेट जहां बढ़कर 97.54 फीसदी हो गया है वहीं केस फैटलिटी रेट 0.58 फीसदी बताया गया है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या अब 11,704 हो गई है। राज्य में एक्टिव कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 48 हो गई है।

 

असम : असम में पिछले 24 घंटों में कोविड से कुल 31​मौत दर्ज की गई, जबकि दिन के दौरान की गई 1,16,542 जाँच में संक्रमण के 2,640 नए मामलों का पता चला।

 

मणिपुर : दैनिक पाजिटिविटी दर 13.5 प्रतिशत के साथ उच्च स्तर पर बानी हुई है; राज्य में 432 पॉजिटिव मामले और 8 मौतों की सूचना मिली। मणिपुर में टीकाकरण कराने वालों की समग्र संख्या 7,38,63 है।

 

मेघालय : राज्य में सोमवार को कोविड-19 से संक्रमण के कारण नौ और लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या 871 हो गई। संक्रमण से 448 मरीज ठीक होने की सुचना है, जबकि पिछले 24 घंटों में 377 नए मामले सामने आए। सक्रिय मामलों की संख्या अब 4,454 है, जबकि अब तक कुल 46,676 मरीज ठीक हो चुके हैं।

 

नागालैंड : नागालैंड में सोमवार को सिर्फ 40 नए मामले सामने आए और कोई मौत नहीं हुई। राज्य में सक्रिय मामले 1192 हैं जबकि संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 25,559 है। नागालैंड की दैनिक पाजिटिविटी रेट महामारी के बाद से पहली बार 5 प्रतिशत से नीचे। राज्य में सोमवार को परीक्षण किए गए 1012 नमूनों में से केवल 40 पॉजिटिव मामले सामने आये।

 

सिक्किम : सिक्किम ने पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 95 नए मामले दर्ज किए, जिससे राज्य में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या 21,226 हो गई। इस बीच, चार दिनों तक कोविड 19 के कारण कोई मौत दर्ज नहीं होने के बाद, एक मौत की सूचना मिली है। कोविड से अब तक सिक्किम में 309 लोगों की मौत हुई है। 324 लोगों के  पूरी तरह से ठीक होने से राज्य में कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ कर 18,793 हो गई है। ठीक होने के मामलों में वृद्धि के चलते सिक्किम में सक्रिय मामलों की संख्या भी घटकर 1,869 हो चुकी है।

 

त्रिपुरा : कोविड-19 से बीते 5 दिनों के दौरान राज्य में 15 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों में 226 लोग पॉजिटिव पाए गए और 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 283 मरीज ठीक हुए। राज्य में कोविड-19 स्थिति, प्रबंधन और महामारी से प्रभावी ढंग से निपटने की समीक्षा के लिए एक केंद्रीय दल कल त्रिपुरा पहुंचा।

 

महत्वपूर्ण ट्वीट्स

 

Choose #Facts over rumours & #Misinformation ‼️#𝗖𝗢𝗩𝗜𝗗𝟭𝟵 𝘃𝗮𝗰𝗰𝗶𝗻𝗲𝘀 𝗮𝗿𝗲 𝘀𝗮𝗳𝗲 𝗮𝗻𝗱 𝘀𝗰𝗶𝗲𝗻𝘁𝗶𝗳𝗶𝗰𝗮𝗹𝗹𝘆 𝘁𝗲𝘀𝘁𝗲𝗱

Here are some Myth Busters about #COVID19Vaccine 👇#PIBFactCheck #PIBFacTree #Unite2FightCorona pic.twitter.com/pggWtfDb7A

— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) July 6, 2021

#CoronaVirusUpdates

देश में #COVID19 के 80% नए मामले सिर्फ़ 90 ज़िलों से आ रहे हैं। इन ज़िलों को कोविड के खिलाफ़ अभी सतर्कता की ज़रूरत है, ताकि कोविड संक्रमण को नियंत्रित रखा जा सके।@MoHFW_INDIA @PMOIndia#IndiaFightsCorona pic.twitter.com/q0B2xHLHHF

— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) July 6, 2021

#CoronaVirusUpdates #COVID19 मामलों में निरंतर कमी!

देश में संक्रमण के Case प्रतिदिन घट रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 34,703 मामले सामने आए हैं। पिछले 9 दिनों से लगातार 50 हज़ार से कम केस दर्ज हो रहे हैं।

ये आंकडे @MoHFW_INDIA के संयुक्त सचिव श्री लव अग्रवाल जी ने ज़ारी किए। pic.twitter.com/sch4WVIMpv

— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) July 6, 2021

PM @NarendraModi जी के नेतृत्व में कोरोना संकट से लड़ते हुए 'PM गरीब कल्याण अन्न योजना' के तहत, 278.25 LMT खधान्न का आवंटन किया जा चुका है।

साथ ही सरकार ने 433.24 LMT गेहूँ की रिकॉर्ड खरीद की, और ₹84,369 करोड़ सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर किए।https://t.co/uRld9vbmrB pic.twitter.com/ZP7xPoGXJz

— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) July 6, 2021

#CoronaVirusUpdates:

State-wise details of Total Confirmed #COVID19 cases (till 06th July, 2021, 8 AM)

➡️States with 1-100000 confirmed cases
➡️States with 100001-800000 confirmed cases
➡️States with 800000+ confirmed cases
➡️Total no. of confirmed cases so far#StaySafe pic.twitter.com/RYARhd3GF6

— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) July 6, 2021

#CoronaVirusUpdates:

📍Total #COVID19 Cases in India (as on July 06th, 2021)

▶97.17% Cured/Discharged/Migrated (2,97,52,294)
▶1.52% Active cases (4,64,357)
▶1.32% Deaths (4,03,281)

Total COVID-19 confirmed cases = Cured/Discharged/Migrated+Active cases+Deaths#StaySafe pic.twitter.com/FKYM5qYwG2

— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) July 6, 2021

#IndiaFightsCorona:#COVID19Vaccination Status (As on 06th July, 2021, 8:00 AM)

✅Total vaccine doses administered (so far): 35,75,53,612

✅Vaccine doses administered (in last 24 hours): 45,82,246#We4Vaccine #LargestVaccinationDrive@ICMRDELHI @DBTIndia pic.twitter.com/2gpMP3xGwf

— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) July 6, 2021

#IndiaFightsCorona:

📍#𝑪𝑶𝑽𝑰𝑫19 𝑽𝒂𝒄𝒄𝒊𝒏𝒆 𝑫𝒐𝒔𝒆𝒔: 𝑨𝒈𝒆-𝒘𝒊𝒔𝒆 𝑫𝒊𝒔𝒕𝒓𝒊𝒃𝒖𝒕𝒊𝒐𝒏 (As on July 06th, 2021, till 10:00 AM)

✅ Above 60 years: 27.4%
✅ 45-60 years: 34.5%
✅ 18-44 years: 38.1%#We4Vaccine#LargestVaccinationDrive#Unite2FightCorona pic.twitter.com/os25E34lLf

— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) July 6, 2021

*********

एमजी/एएम/डीवी 



(Release ID: 1733284) Visitor Counter : 488