राष्ट्रपति सचिवालय

चार देशों के राजदूतों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रपति को परिचय - पत्र प्रस्तुत किए

प्रविष्टि तिथि: 06 JUL 2021 4:51PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने आज (6 जुलाई, 2021 को) एक वर्चुअल समारोह में कोलंबिया गणराज्य, उरुग्वे, जमैका और आर्मेनिया गणराज्य के राजदूतों/उच्चायुक्तों से परिचय - पत्र स्वीकार किए। निम्नलिखित राजदूतों/उच्चायुक्तों ने अपने परिचय - पत्र प्रस्तुत किए:

1. महामहिम सुश्री मारियाना पचेको मोंटेस, कोलंबिया गणराज्य की राजदूत

2. महामहिम श्री अल्बर्टो एंटोनियो गुआनी अमरिला, उरुग्वे के राजदूत

3. महामहिम श्री जेसन कीट्स मैथ्यू हॉल, जमैका के उच्चायुक्त

4. महामहिम श्री यूरी बाबखानयन, आर्मेनिया गणराज्य के राजदूत

 

 

 

राष्ट्रपति ने सभी राजनयिकों को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत के सभी देशों के साथ मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और हमारे संबंध शांति और समृद्धि के एक साझा दृष्टिकोण में गहराई से निहित हैं।

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि हमारे सामूहिक स्वास्थ्य और आर्थिक कल्याण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत कोविड-19 महामारी के खिलाफ एक निर्णायक और समन्वित प्रतिक्रिया देने के वैश्विक प्रयासों में सबसे आगे रहा है। उन्होंने आगे कहा कि 'विश्व की फार्मेसी' के रूप में, भारत ने कोविड के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में कई देशों को आवश्यक दवाओं और उपकरणों की आपूर्ति कर उनकी सहायता की है।

नवनियुक्त राजदूतों/उच्चायुक्तों ने अपने नेतृत्व की ओर से राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दीं और भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम करना जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

*****

एमजी/एएम/आर/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1733186) आगंतुक पटल : 544
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi , Tamil , Telugu