PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 03 JUL 2021 7:05PM by PIB Delhi

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

  • भारत के राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 34.46 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई गईं
  • पिछले 24 घंटे में भारत ने 44,111 नए मामले दर्ज किए
  • आज सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4,95,533 हो गई, 97 दिनों के बाद 5 लाख से कम मामले
  • सक्रिय मामले कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का 1.62 प्रतिशत
  • देश में अब तक 2,96,05,779 लोग स्वस्थ हो चुके हैं
  • पिछले 24 घंटे में बीमारी से 57,477 लोग स्वस्थ हुए
  • लगातार 51वें दिन बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा रही
  • रिकवरी रेट बढ़कर 97.06 प्रतिशत हो गया है
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट पांच प्रतिशत से कमइस समय 2.50 प्रतिशत
  • दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.35 प्रतिशत हो गया, लगातार 26 दिनों से पांच प्रतिशत से कम

 

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

 

Image

Image

Image

 

कोविड-19 पर नवीनतम जानकारियां

भारत का टीकाकरण विस्तार बढ़कर 34.46 करोड़ से ज्यादा हुआ

लगातार छह दिनों से 50,000 से कम दैनिक नये मामले सामने आए

97 दिनों के बाद भारत के सक्रिय मामलों की संख्या पांच लाख से कम हुई

दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.35 प्रतिशत, लगातार 26वें दिन पांच प्रतिशत से कम

भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत लगाई गई टीकों के खुराक की संख्या कल 34 करोड़ से ज्यादा हो गई। एक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, देश में आज सुबह सात बजे तक 45,60,088 सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 34,46,11,291 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में टीके की 43,99,298 खुराक लगाई गईं।

इनमें ये शामिल हैं:

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,02,22,008

दूसरी खुराक

72,87,445

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,75,60,592

दूसरी खुराक

95,89,619

आयु वर्ग 18-44 वर्ष

पहली खुराक

9,64,91,993

दूसरी खुराक

23,80,048

आयु वर्ग 45-59 वर्ष

पहली खुराक

8,98,65,131

दूसरी खुराक

1,75,25,281

60 वर्ष से ज्यादा

पहली खुराक

6,86,03,725

दूसरी खुराक

2,50,85,449

कुल

 

     34,46,11,291

 

कोविड-19 टीकाकरण को सबके लिए उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 को शुरू हुआ। केंद्र सरकार पूरे देश में टीकाकरण की रफ्तार और गुंजाइश बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत में पिछले 24 घंटे में 44,111 नये मामले दर्ज किए गए हैं।

लगातार छह दिनों से 50,000 से कम दैनिक नये मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे सतत प्रयासों का नतीजा है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0012LRE.jpg

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की भी संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 4,95,533 हो गयी। यह संख्या 97 दिनों के बाद पांच लाख से कम हुई है।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 14,104 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 1.62 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002D7H5.jpg

बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 57,477 लोग स्वस्थ हुए हैं।

पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से 13,000 से ज्यादा (13,366) अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0031E22.jpg

भारत में महामारी के शुरू होने के बाद संक्रमण की चपेट में आए लोगों में से, कुल 2,96,05,779 लोग पहले ही कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं और पिछले 24 घंटे में कुल 57,477 लोग स्वस्थ हुए हैं। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 97.06 प्रतिशत हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।

ज्यादा जानकारी के लिएhttps://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1732487

 

उपराष्ट्रपति ने थिंक टैंकों को कोविड के बाद की दुनिया पर और भारत के लिए इसके प्रभावों पर ध्यान देने को कहा

उपराष्ट्रपति ने कहा, कोविड-19 महामारी मानवता के जीवित स्मृति में सामने आयी सबसे गंभीर चुनौती है

उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने आज कोविड-19 महामारी को मानवता के जीवित स्मृति में सामने आयी सबसे गंभीर चुनौती करार दिया और भारतीय रणनीतिक व शैक्षणिक समुदाय से कोविड के बाद की दुनिया पर और भारत के लिए इसके प्रभावों पर ध्यान देने की अपील की।

ज्यादा जानकारी के लिएhttps://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1732508

 

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर के सभी 8 राज्यों में कोविड मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है

मंत्री ने पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ कोविड स्थिति की समीक्षा की

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डोनर), पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री, डॉ जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि मेघालय को छोड़कर पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में कोविड मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

पूर्वोत्तर राज्यों में कोविड स्थिति की समीक्षा करने के लिए बुलाई गई बैठक में, मंत्री ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि पॉजिटिविटी रेट में गिरावट के मामले में सभी राज्य राष्ट्रीय औसत के नजदीक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेघालय के री-भोई जिले की एक जेल में कोरोना फैलने के कारण वह एकमात्र अपवाद राज्य है।

ज्यादा जानकारी के लिएhttps://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1732560

सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय संस्थानों को लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी की अतिरिक्त 1,14,000 शीशियां आवंटित कर दी गईं - श्री डी. वी. सदानंद गौड़ा

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री श्री डी.वी सदानंद गौड़ा ने घोषणा की कि आज सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय संस्थानों को म्यूकोरमाईकोसिस या ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाले लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन-बी की अतिरिक्त 1,14,000 शीशियों को आवंटित कर दिया गया है।

ज्यादा जानकारी के लिएhttps://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1732488

 

गर्भवती महिला और बच्चे दोनों को कोविड-19 वैक्सीन से बचाया जा सकता है: डॉ. एन. के. अरोड़ा 'कोविड-19 वैक्सीन दोनों के लिए सुरक्षित है'

टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के कोविड-19 वर्किंग ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. एन. के. अरोड़ा ने कल स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए जारी टीकाकरण दिशानिर्देशों पर डीडी न्यूज से बात की।

ज्यादा जानकारी के लिएhttps://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1732461

भारत सरकार की निःशुल्क टेलीमेडिसिन सेवा ई - संजीवनीने 70 लाख परामर्श पूरे किए

प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया पहल की छठी वर्षगांठ पर ई-संजीवनीकी सराहना की

पिछले दो सप्ताह में 50 हजार से अधिक दैनिक परामर्श के साथ इस राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा से पिछले 30 दिनों में लगभग 12.50 लाख (1.25 मिलियन) रोगियों को लाभ हुआ

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा– ‘संजीवनीने 7 मिलियन (70 लाख) परामर्श पूरा करके एक और मील का पत्थर पार कर लिया है। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े परामर्श की तलाश में मरीज इस नवीन डिजिटल माध्यम का उपयोग करके दैनिक आधार पर डॉक्टरों और विशेषज्ञों से परामर्श हासिल करते हैं। एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, जून माह में इस सेवा ने लगभग 12.50 लाख रोगियों की मदद की, जोकि पिछले साल मार्च में इसके शुरू होने के बाद से सबसे अधिक है।

ज्यादा जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1732563

महत्वपूर्ण ट्वीट्स

 

*****

एमजी/एएम/आरकेएस/एसएस



(Release ID: 1732593) Visitor Counter : 304