स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 पर ताज़ा जानकारी

Posted On: 01 JUL 2021 9:12AM by PIB Delhi

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 33.57 करोड़ डोज लगाई गई हैं।

पिछले 24 घंटों में भारत में 48,786 नये मामले दर्ज हुये।

भारत में सक्रिय मामले कम होकर 5,23,257 तक पहुंचे।

कुल मामलों में सक्रिय मामले 1.72 प्रतिशत हैं।

अब तक पूरे देश में कुल 2,94,88,918 मरीज स्वस्थ हुये।

पिछले 24 घंटों के दौरान 61,588 मरीज स्वस्थ हुये।

पिछले लगातार 49वें दिन दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही।

रिकवरी दर में इजाफा, वह 96.97 प्रतिशत पहुंची।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे कायम। वर्तमान में यह 2.64 प्रतिशत है।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.54 प्रतिशत है, जो लगातार 24वें दिन पांच प्रतिशत से कम पर कायम है।

जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 41.20 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।

***

एमजी/एएम/एकेपी/एसएस

 



(Release ID: 1731797) Visitor Counter : 738