स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 पर ताज़ा जानकारी

प्रविष्टि तिथि: 30 JUN 2021 9:32AM by PIB Delhi

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 33.28 करोड़ डोज लगाई गई हैं।

पिछले 24 घंटों में भारत में 45,951 नये मामले दर्ज हुये।

भारत में सक्रिय मामले कम होकर 5,37,064 तक पहुंचे।

कुल मामलों में सक्रिय मामले 1.77 प्रतिशत हैं।

अब तक पूरे देश में कुल 2,94,27,330 मरीज स्वस्थ हुये।

पिछले 24 घंटों के दौरान 60,729 मरीज स्वस्थ हुये।

पिछले लगातार 48वें दिन दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही।

रिकवरी दर में इजाफा, वह 96.92 प्रतिशत पहुंची।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे कायम। वर्तमान में यह 2.69 प्रतिशत है।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.34 प्रतिशत है, जो लगातार 23वें दिन पांच प्रतिशत से कम पर कायम है।

जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 40.01 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।

***

एमजी/एएम/एकेपी/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1731358) आगंतुक पटल : 587
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam