स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
भारत सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि 21 जून, 2021 से पहले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को राज्य द्वारा सीधी खरीद के तहत टीकों की आपूर्ति पूरी हो जाए
राज्य द्वारा सीधी खरीद की कोई शेष डोज, वैक्सीन निर्माताओं के पास लंबित नहीं है
इसके अलावा, भारत सरकार द्वारा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को पूर्व-निश्चित कार्यक्रम के तहत पर्याप्त मुफ्त डोज की आपूर्ति की गयी
Posted On:
22 JUN 2021 4:09PM by PIB Delhi
कुछ मीडिया रिपोर्ट में दिल्ली सरकार द्वारा चलाये जा रहे मुफ्त कोविड 19 टीकाकरण अभियान के दौरान 18-44 प्राथमिकता आयु वर्ग के लिए किसी भी मुफ्त टीके की आपूर्ति न करने का आरोप लगाया गया है।
यह स्पष्ट किया जाता है कि भारत सरकार ने यह सुनिश्चित किया था कि 21 जून, 2021 से पहले संबंधित राज्यों को; राज्य द्वारा सीधी खरीद के तहत प्राप्त होने वाली कोविड 19 टीकों की पूरी आपूर्ति संपन्न हो जाए।
राज्य खरीद के आंकड़ों के अनुसार, वैक्सीन निर्माताओं द्वारा 21 जून से पहले राज्य द्वारा सीधी खरीद की आवंटित 5.6 लाख डोज, दिल्ली को आपूर्ति की जा चुकी है। इसके अलावा, भारत सरकार की खरीद के तहत दिल्ली को अतिरिक्त 8.8 लाख मुफ्त डोज प्रदान की गई है और शेष आपूर्ति जून, 2021 के अंत तक पूरी की जायेगी। इसके साथ ही 22 जून, 2021तक, दिल्ली के पासकोविड 19 वैक्सीन की 9.9 लाख से अधिकशेष व अप्रयुक्त डोज उपलब्ध है।
21 जून, 2021 से राज्य सरकार और भारत सरकार दोनों की आपूर्ति, चाहे किसी भी प्रकार की आपूर्ति हो, का उपयोग 18 वर्ष से अधिक की आबादी के लिए किया जाना है, क्योंकि प्राथमिकता समूहों की सभी श्रेणियां अब एकीकृत हैं और उनका राज्य नामित सरकारी सीवीसी पर मुफ्त टीकाकरण किया जाना है।
***
एमजी/एएम/जेके/सीएस
(Release ID: 1729460)