PIB Headquarters
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
Posted On:
21 JUN 2021 7:33PM by PIB Delhi


• भारत में सक्रिय मामले कम होकर 7,02,887 तक पहुंचे।
• पिछले 24 घंटों में भारत में 53,256 नये मामले दर्ज किए गए, जो 88 दिनों में सबसे कम हैं।
• अब तक पूरे देश में कुल 2,88,44,199 मरीज स्वस्थ हुए।
• पिछले 24 घंटों के दौरान 78,190 मरीज स्वस्थ हुए।
• पिछले लगातार 39वें दिन दैनिक नये मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही।
• मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.36 प्रतिशत हुई।
• साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे बनी हुई है, वर्तमान में यह 3.32 प्रतिशत है।
• दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.83 प्रतिशत है, जो लगातार 14वें दिन पांच प्रतिशत से कम पर कायम है।
• देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 28 करोड़ खुराक लगाई गई है।
|
#Unite2FightCorona#IndiaFightsCorona
पत्र सूचना कार्यालय
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार



कोविड-19 अपडेट
• भारत में सक्रिय कोविड-19 मामलों में कमी के चलते कुल मामले 7,02,887 हुए।
• पिछले 24 घंटों में 53,256 नए मामले दर्ज किए गए जो कि पिछले 88 दिनों में सबसे कम हैं।
• कोविड के नए मामलों की तुलना में लगातार 39वें दिन स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा।
• मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.36 प्रतिशत हुई।
• दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.83 प्रतिशत है, लगातार 14वें दिन भी पांच प्रतिशत से कम रही।
पिछले 24 घंटों में भारत में कोविड-19 के 53,256 नए मामले दर्ज किए गए जोकि पिछले 88 दिनों में सबसे कम है। भारत में कोविड-19 मामलों में लगातार गिरावट जारी है। लगातार 14वें दिन भारत में एक लाख से कम नए मामले दर्ज किए गए। यह केंद्र और राज्य सरकारों के निरंतर प्रयासों और आपसी सहयोग का नतीजा है।

देश में कुल सक्रिय कोविड-19 के मामलों में भी भारी गिरावट देखी जा रही है। आज देश में कुल सक्रिय मामले 7,02,887 हैं। पिछले 24 घंटों में 26,356 मामलों की कमी आई है और अब देश में कुल पॉजिटिव मामलों में केवल 2.35 प्रतिशत ही सक्रिय मामले हैं।

जैसा कि अब ज्यादा से ज्यादा लोग कोविड-19 संक्रमण से ठीक हो रहे हैं, देश में कोविड से ठीक होने वालों की संख्या लगातार 39वें दिन भी रोजाना नए मामलों से ज्यादा रही है। पिछले 24 घंटों में 78,190 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
कुल दर्ज कोविड मामलों के मुकाबले करीब 25000 (24,934) अधिक मरीज पिछले 24 घंटों में ठीक हुए हैं।

इस महामारी की शुरुआत से कुल संक्रमितों में से 2,88,44,199 लोग पहले ही स्वस्थ हो चुके हैं जबकि पिछले 24 घंटों में 78,190 लोग ठीक हुए हैं। इससे अगर कुल ठीक होने वालों की दर आंकी जाए तो वह 96.36 प्रतिशत है और जिसमें लगातार बढ़ोतरी जारी है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1729076
कोविड-19 टीकाकरण की ताज़ा जानकारी
केंद्र सरकार द्वारा निःशुल्क और राज्यों द्वारा सीधी खरीद व्यवस्था के तहत अब तक वैक्सीन की 29.35 करोड़ से अधिक (29,35,04,820) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रदान की गई हैं। आज सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के हिसाब से उपरोक्त खुराकों में से बेकार हो जाने वाली खुराकों को मिलाकर कुल 26,36,26,884 खुराकों की खपत हो चुकी है।
अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 2.98 करोड़ से अधिक (2,98,77,936) खुराकें मौजूद हैं, जिन्हें लगाया जाना है। इसके अलावा, 2,310 से अधिक टीके की खुराक प्रक्रियाधीन हैं और अगले 3 दिनों के भीतर राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा प्राप्त की जाएंगी।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1728980
भारत के कोविड-19 टीकाकरण अभियान का दायरा बढ़कर 28 करोड़ तक पहुंचा
भारत के टीकाकरण अभियान में एक अहम प्रगति के रूप में कल यानी 20 जून तक देश में समग्र टीकाकरण का आंकड़ा 28 करोड़ से अधिक हो गया है। सुबह 7 बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक 38,24,408 सत्रों में कोविड टीके की कुल 28,00,36,898 खुराक लगाई गई। पिछले 24 घंटों में 30,39,996 टीके की खुराकें दी गई हैं।
हेल्थ केयर वर्कर्स
|
पहली खुराक
|
1,01,25,143
|
दूसरी खुराक
|
70,72,595
|
फ्रंट लाइन वर्कर्स
|
पहली खुराक
|
1,71,73,646
|
दूसरी खुराक
|
90,51,173
|
18-44 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
5,59,54,551
|
दूसरी खुराक
|
12,63,242
|
45-59 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
8,07,11,132
|
दूसरी खुराक
|
1,27,56,299
|
60 वर्ष से ज्यादा
|
पहली खुराक
|
6,47,77,302
|
दूसरी खुराक
|
2,11,51,815
|
कुल
|
28,00,36,898
|
कोविड-19 टीकाकरण का सार्वभौमिक चरण आज से शुरू हो रहा है। केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे में विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 16 जनवरी 2021 को राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया था।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1729076
कोविड-प्रभावित विश्व में योग आशा की किरण बना हुआ है: प्रधानमंत्री मोदी
अंग्रिमपक्ति के कोरोना योद्धाओं ने योग को अपना सुरक्षा कवच बनाया: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महामारी के दौरान योग की भूमिका के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में योग लोगों के लिए एक शक्ति और आत्मविश्वास का साधन सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान देशों के लिए योग दिवस को भूलना आसान था क्योंकि यह उनकी संस्कृति का आंतरिक हिस्सा नहीं है, परन्तु इसके विपरीत, विश्व स्तर पर योग के प्रति उत्साह में वृद्धि हुई है।
प्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे अंग्रिमपक्ति के कोरोना योद्धाओं ने योग को अपना सुरक्षा कवच बनाते हुए योग के माध्यम से स्वयं को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों और नर्सों ने भी वायरस के प्रभावों से निपटने के लिए योग को अपनाया। अस्पतालों में चिकित्सकों और नर्सों द्वारा आयोजित योग सत्रों के उदाहरण हर जगह नजर आए। प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि विशेषज्ञ हमारे श्वसन तंत्र को मजबूत करने के लिए प्राणायाम और अनुलोम-विलोम जैसे श्वसन से संबंधित व्यायाम के महत्व पर बल दे रहे हैं।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1728940
सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री का सम्बोधन
• प्रधानमंत्री ने हर देश, समाज और व्यक्ति के स्वास्थ्य की कामना की।
• प्रधामंत्री ने एम-योग ऐप की घोषणा की, कहा यह ऐप ‘एक विश्व-एक स्वास्थ्य’ को हासिल करने में मदद करेगा।
• दुनिया भर में महामारी से लड़ने में योग ने लोगों को आत्मविश्वास और शक्ति दीः प्रधानमंत्री
• अग्रिम मोर्चे के कोरोना योद्धाओं ने योग को बनाया अपना कवच, उन्होंने अपने मरीजों की भी मदद कीः प्रधानमंत्री
• ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के मंत्र को पूरे विश्व में स्वीकृतिः प्रधानमंत्री
• ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान योग से बच्चों को कोरोना से लड़ने में शक्ति मिलती हैः प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि महामारी के बावजूद, इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम– “आरोग्य के लिये योग” ने लोगों का मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने हर देश, समाज और लोगों के स्वास्थ्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि हम एक-दूसरे के साथ मिलकर सबको शक्तिशाली बनायेंगे। वे आज सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बोल रहे थे।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1728968
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सम्बोधन का मूल पाठ
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1728898
केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने देश के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में कोरोना टीकाकरण के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान "जान है तो जहान है" शुरू किया
केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज देश के ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में कोरोना टीकाकरण के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए और कुछ निहित स्वार्थों द्वारा मौजूदा टीकाकरण अभियान के संबंध में फैलाई जा रही अफवाहों और आशंकाओं को “खत्म करने और रोकने” के लिए एक राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान “जान है तो जहान है” शुरू किया।
श्री नकवी ने उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चमरौआ से अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि टीकाकरण में झिझकना ही कोरोना को आमंत्रण देना है। श्री नकवी ने कहा कि कुछ लोग निहित स्वार्थ के लिए देश के कुछ क्षेत्रों में कोरोना के टीके को लेकर अफवाहें और आशंकाएं फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे तत्व लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण के दुश्मन हैं।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1729078
बीएचईएल ने कोविड महामारी से लड़ने के लिए राष्ट्र के प्रयासों को सहायता दी, इसके संयंत्रों ने अब तक 5 लाख क्यूबिक मीटर से अधिक मेडिकल ऑक्सीजन प्रदान की है
कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर तेजी से राष्ट्र के लिए एक अभूतपूर्व संकट के रूप में विकसित हुई। इस गंभीर राष्ट्रीय संकट के बीच बीएचईएल (भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड) देश और साथी नागरिकों के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। भोपाल और हरिद्वार में स्थित बीएचईएल के संयंत्रों ने अपने और नजदीकी इलाकों में मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए सभी संभव संसाधनों के साथ स्थिति का सामना किया।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1729120
डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों के साथ टीकाकरण अभियान की समीक्षा की; केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जून के अंत तक 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण प्राप्त कर लिया जाएगा
केंद्रीय उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास (डोनर) मंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अब तक प्राप्त किए गए टीकाकरण अभियान के लक्ष्यों का मूल्यांकन किया। डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसके साथ ही योजनाबद्ध रोडमैप पर चर्चा करने के लिए नागरिक सचिवालय में आयोजित की गई लगभग दो घंटे की लंबी बैठक में जम्मू-कश्मीर सरकार के अधिकारियों के साथ टीकाकरण अभियान की समीक्षा भी की। पूरे देश में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए आज से "सभी के लिए मुफ्त टीकाकरण" अभियान को शुरू किया जा रहा है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1728939
पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से प्राप्त जानकारी
केरलः केरल में रविवार को कोविड-19 के 11,647 नए मामले दर्ज किए गए। 112 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 12,060 हो गई है। टेस्ट पॉजिटिविटी दर 10.84 प्रतिशत दर्ज की गई। राज्य में अब तक कुल 1,22,12,485 लोगों को टीका लगाया गया है। इनमें से 97,49,540 लोगों ने पहली खुराक और 24,62,945 लोगों ने दूसरी खुराक ली।
तमिलनाडुः मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने रविवार को कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन को 28 जून तक बढ़ाते हुए 27 जिलों में कुछ और नई ढील देने की घोषणा की। राज्य सरकार ने निजी अस्पतालों को मुख्यमंत्री बीमा योजना के तहत ब्लैक फंगस का इलाज प्रदान की अनुमति दी है। गिरावट के रुझान को जारी रखते हुए तमिलनाडु ने रविवार को कोविड-19 के 7,817 नए मामले दर्ज किए गए जिससे मामलों की संख्या बढ़कर 24.22 लाख हो गई जबकि 182 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 31,197 हो गई और सक्रिय संक्रमण के मामलों की संख्या 69,372 रह गई है। विदेश जाने वालों को कोविडशील्ड की दूसरी खुराक 28 दिन में उपलब्ध कराने के लिए 75 केन्द्रों पर व्यवस्था की गई है। अब तक राज्य में 1,26,80,121 लोगों को टीका लगाया जा चुका है जिनमें 1,04,16,075 लोगों ने पहली खुराक और 22,64,046 लोगों ने दूसरी खुराक लगवाई।
कर्नाटकः दर्ज किए गए नए मामलेः4,517; कुल सक्रिय मामलेः 1,26,813; कोविड से हुई मौतें-120; कोविड से हुई कुल मौतें-33,883; कल लगभग 57,057 लोगों को टीका लगाया गया जिससे अब तक राज्य में टीका लगवाने वालों की संख्या 1,84,52,895 हो गई है। दूसरे चरण की अनलॉक करने की प्रक्रिया लागू होने के साथ राजधानी बेंगलुरु लंबे समय के बाद वापस सामान्य स्थिति में लौटेगी और व्यवसाय, बस और मेट्रो रेल सेवाओं को दोबारा शुरू करने की तैयारी की गई है। मुख्य आयुक्त गौरव गुप्ता ने सोमवार (21 जून) को शहर में एक विशेष टीकाकरण अभियान जोनल माइक्रोप्लान के माध्यम से चलाए जाने और पात्र लोगों का टीकाकरण करने का सुझाव दिया। कोविड-19 की तीसरी लहर का अध्ययन करने के लिए गठित डॉ. देवीशेट्टी के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टास्क फोर्स ने सरकार को सलाह दी है कि संबंधित क्षेत्र में कोरोना की स्थिति के आधार पर स्कूलों को फिर से खोला जा सकता है क्योंकि कोराना की दूसरी लहर नियंत्रण में है।
आंध्र प्रदेशः राज्य में 1,00,001 नमूनों की जांच के बाद कोविड-19 के 5,646 नए मामले दर्ज किए गए और 50 मौतें हुईं जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान 7,772 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कुल मामलेः18,50,563; सक्रिय मामलेः63,068; डिस्चार्ज किए गए मरीजः 17,75,176; मौतें-12,319. राज्य में कल तक कोविड टीकों की कुल 1,39,32,868 खुराकें दी जा चुकी हैं जिनमें 1,11,94,260 पहली खुराक और 27,38,608 दूसरी खुराक शामिल हैं। राज्य ने व्यापक टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को 2,200 से अधिक स्थानों पर सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक 13.26 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाने का एक रिकॉर्ड बनाया। इस प्रक्रिया में, राज्य ने 16 जनवरी को कार्यक्रम शुरू होने के बाद से कोरोनावायरस टीके की पहली खुराक दिए जाने का एक करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया। स्थिति में सुधार के साथ, आज सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू में ढील देने का निर्णय लिया गया।
तेलंगानाः कल कुल 1,006 नए मामले और 11 मौतें दर्ज की गई जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 6,13,202 और मरने वालों की संख्या 3,657 हो गई। दो महीने से ज्यादा समय के बाद पहली बार दो जिलों आदिलाबाद और निर्मल में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। राज्य में मरीज के ठीक होने की दर राष्ट्रीय औसत 96.27 प्रतिशत की तुलना में 96.52 प्रतिशत दर्ज की गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 17,765 है। राज्य में टीकाकरण अभियान की बात करें, तो कल सभी वर्गों के 1,03,145 लोगों ने पहली खुराक और 3,065 लोगों ने दूसरी खुराक ली। राज्य में अब तक पहली खुराक लेने वालों की संचयी संख्या 76,11,888 और दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या 15,61,197 है।
महाराष्ट्रः महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 9,361 नए मामले और 190 मौतें दर्ज की गई जिसके साथ मामलों की संख्या 59,72,781 और मरने वालों की संख्या 1,17,961 हो गई। इसके साथ ही 9,101 मरीज ठीक हुए। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,32,241 है। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 95.76 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.97 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में 20 जून तक कोविड-19 से बचाव के लिए 2,75,76,177 लाभार्थियों का टीकाकरण किया है। महाराष्ट्र के चार जिलों- सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, पालघर और जलगांव से एकत्रित किए गए नमूनों में कुल 20 मामलों में सार्स-कोव-2 वैरिएयंट एवाई1, जिसे डेल्टा पल्स भी कहा जाता है, पाया गया। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के सोमवार के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक ब्लैक फंगस के 7,998 मामले दर्ज किए गए हैं और 729 लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई। इनमें से 4,398 मरीजों का इस समय इलाज चल रहा है।
गुजरातः गुजरात में कोरोनावायरस के नए मामलों की संख्या और घटकर रविवार को 200 से भी नीचे आ गई। राज्य में कुल 185 नए मामले दर्ज किए गए। कुल मामलों की संख्या 8,30,598 तक पहुंच गई है। इसके अलावा, इस वायरस से चार लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या 10,032 हो गई है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सोमवार से राज्यव्यापी बड़े टीकाकरण अभियान की घोषणा की। यह अभियान 21 जून को सुबह 9 बजे मंत्रियों, नेताओं, गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में 33 जिलों और 8 नगर निगम क्षेत्रों के 1,025 टीकाकरण केन्द्रों पर चलाया जाएगा।
राजस्थानः राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को राज्य के नागरिकों से कोरोनावायरस महामारी से लड़ने और टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री रविवार को टीका लगवाने में भागीदारी बढ़ाने के लिए आयोजित एक वीडियो कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। राजस्थान में रविवार को चार मौतें और 144 कोरोनावायरस संक्रमण के मामले दर्ज किए गए, जिससे मरने वालों की कुल संख्या और संक्रमण के मामलों की संख्या क्रमशः 8,895 और 9,51,105 हो गई है।
मध्य प्रदेश*- मध्य प्रदेश में लोगों को कोरोनावायरस संक्रमण से बचाने के क्रम में, आज एक बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के पहले दिन 10 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए, राज्य के 52 जिलों में सात हजार टीकाकरण केन्द्र स्थापित किए गए हैं। मध्य प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के सिर्फ 87 मामले दर्ज किए गए जो कि हाल के दिनों में सबसे कम है और 30 मौतें हुई, जिससे मामलों की संख्या 7,89,261 और मरने वालों की संख्या 8,767 हो गई है जबकि 285 मरीज ठीक हुए है।
छत्तीसगढ़ः छत्तीसगढ़ में, आज से राज्य के सभी नागरिकों को कोविन पोर्टल के जरिए कोविड टीकाकरण के लिए पंजीकृत किया जा रहा है। टीकाकरण केन्द्रों पर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। छत्तीसगढ़ में 18 से 44 आयु वर्ग की आबादी लगभग 1 करोड़ 35 लाख है। अब तक इस आयु वर्ग के लगभग 12 लाख लोगों को कोविड टीका लगाया जा चुका है। छत्तीसगढ़ में रविवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 352 नए मामले और 10 मौतें दर्ज की गई जिससे संक्रमण के मामलों की संख्या 9,90,675 हो गई और मरने वालों की संख्या 13,387 हो गई है।
गोवाः गोवा सरकार ने शनिवार को राज्य में कोरोनावायरस बीमारी (कोविड-19) को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों को 28 जून तक बढ़ा दिया है। सिनेमा हॉल, थिएटर, मल्टीफ्लेक्स, मनोरंजन क्षेत्र को छोड़कर शॉपिंग मॉल में दुकानों को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है।
गोवा में रविवार को कोविड-19 के 207 मामलों के साथ मामलों की संख्या बढ़कर 1,64,436 हो गई। छह लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 2,990 तक पहुंच गई जबकि अस्पतालों से 406 लोगों को छुट्टी मिलने के साथ ही ठीक होने वालों की संख्या 1,58,178 हो गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 3,268 है।
असमः पिछले 24 घंटों में 30 मौतें दर्ज की गई जबकि रविवार को 78,050 जांचों के बाद 1,775 नए संक्रमण के मामले सामने आए। कामरूप महानगर में 133 नए मामले सामने आए। लगभग 2,000 कोविड टीकाकरण केन्द्रों को सक्रिय किया गया है और हर जिले ने व्यापक कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए अपने अलग-अलग लक्ष्य तय किए हैं जो सोमवार से पूरे राज्य में शुरू होंगे। बाढ़ के खतरे को देखते हुए, असम सरकार ने कोविड प्रोटोकॉल को बनाए रखते हुए लोगों को आश्रय और राहत प्रदान करने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की है। राहत शिविरों में महामारी का प्रकोप न हो यह सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों को मानक संचालन प्रक्रिया भेजी गई है।
मणिपुरः दैनिक टेस्ट पॉजिटिविटी दर (टीपीआर) लगातार तीन दिनों से 10 प्रतिशत से अधिक बनी हुई है। राज्य में रविवार को सिर्फ 4,491 नमूनों में से 527 नए संक्रमण के मामले दर्ज किए गए और आठ लोगों की मौत हुई। राज्य में कुल 20 लाख लोगों में से जो टीकाकरण के लिए पात्र हैं, 18 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 5 लाख लोगों को अब तक टीका लगाया जा चुका है, जबकि इस वर्ष दिसंबर तक कुल आबादी के 70 प्रतिशत का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। मणिपुर में टीका लगवाने वाले लोगों की संचयी संख्या 4,93,501 तक पहुंच गई है।
मेघालयः मेघालय में रविवार को कोविड-19 के 390 नए मामले दर्ज किए गए जबकि पिछले 24 घंटों में चार लोगों की इस वायरल संक्रमण से मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या 780 हो गई।
सिक्किमः सिक्किम में पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 87 नए मामले सामने आए और 139 मरीज ठीक हुए। पिछले 24 घंटों में केवल छह लोगों में अस्पताल में भर्ती कराने लायक गंभीर लक्षण विकिसत हुए और संयुक्त रूप से, 2,697 सक्रिय मामलों में सिर्फ 100 लोग अस्पताल में हैं और बाकी कोविड से संक्रमित लोग घर पर रहकर स्वस्थ हो रहे हैं। राज्य में दो कोविड आईसीयू केन्द्रों-एसटीएनएम अस्पताल और सीआरएच-ताडोंग- में वर्तमान में कुल 14 मरीज निगरानी में हैं।
नगालैंडः नगालैंड में रविवार को कोविड के 57 नए मामले सामने आए और एक की मौत हुई। सक्रिय मामले 1,890 है जबकि कुल मामले 24,248 है। राज्य के मुख्यमंत्री को एक ओपन लैटर में, नगालैंड के बिजनेस एसोसिएशन ने नगालैंड में व्यापारिक समुदाय को महामारी के कारण होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए राज्य सरकार से सहायता की मांग की है।
हरियाणाः अब तक कुल 7,67,418 नमूने पॉजिटिव पाए गए। कुल सक्रिय कोविड-19 मरीजों की संख्या 2,491 है। मौतों की संख्या 9,246 है। अब तक टीका लगवाने वालों की संचयी संख्या 70,32,488 है।
चंडीगढ़ः प्रयोगशाला द्वारा कोविड-19 के पुष्ट मामलों की कुल संख्या 61,430 है। सक्रिय मामलों की संख्या 353 है। अब तक कोविड-19 से होने वाली मौतों की कुल संख्या 806 है।
हिमाचल प्रदेश: आज तक कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 2,00,410 है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,711 है। अब तक कुल 3,426 लोगों की मौत हुई है।
महत्वपूर्ण ट्वीट
***
एमजी/एएम/एसके
(Release ID: 1729404)