स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 टीकाकरण पर नवीनतम जानकारी- 157वां दिन


कोविड-19 टीकाकरण के नए चरण के शुरुआत के साथ ही भारत ने एक दिन में 80 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाकर रिकॉर्ड बनाया

Posted On: 21 JUN 2021 9:05PM by PIB Delhi

कोविड-19 टीकाकरण का व्यापक नया चरण आज से शुरू हो गया है। कोविड-19 टीकाकरण के नए चरण के पहले दिन करीब 81 लाख (80,95,314) खुराक दी गई हैं जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। प्रधानमंत्री द्वारा 7 जून, 2021 को टीकाकरण के मौजूदा चरण की शुरुआत करने की घोषणा की गई थी। उन्होंने कोविड टीका लेने योग्य सभी नागरिकों से खुद को टीका लगाने और अन्य लोगों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया है। आज की उपलब्धि भारत के लोगों द्वारा सरकार पर किए गए भरोसे को दर्शाती है जो कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए शुरू की गई है।

केंद्र सरकार राष्ट्रव्यापी काविड-19 टीकाकरण अभियान को गति और विस्तार देरे के दायरे में तेजी लाने के लिए प्रतिबद्ध है। नए टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए वैक्सीन उपलब्धता की अग्रिम लक्ष्य के माध्यम से टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है ताकि उनके द्वारा बेहतर योजना बनाई जा सके और वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित किया जा सके। मई 2021 के दौरान, राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए 7.9 करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध थे। जून 2021 में कोविड टीके की संख्या को 11.78 करोड़ तक बढ़ाया गया था। इनमें भारत सरकार से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीकों की मुफ्त आपूर्ति शामिल है। साथ ही जो सीधे राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा और जो सीधे निजी अस्पतालों द्वारा खरीदे जाते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राज्यों को जून 2021 के महीने में उपलब्ध कराई जाने वाली टीके की खुराक की अग्रिम जानकारी मुहैया कराई गई थी। केंद्र से मिली अग्रिम सूचना ने राज्यों को जिला-वार और कोविड टीकाकरण केंद्र (सीवीसी) के अनुसार प्रभावी तरीके से वैक्सीन वितरण योजनाएं बनाने में सक्षम बनाया। इसने देश भर में वैक्सीन का प्रबंधन बड़े पैमाने पर तैयार करने में मदद की है।

नीचे दी गई तालिका आज लोगों को लगाई गई टीके की खुराक का राज्य-वार विवरण की जानकारी देती है।

राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश

आज

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

783

आंध्र प्रदेश

47328

अरुणाचल प्रदेश

12892

असम

330707

बिहार

470352

चंडीगढ़

6738

छत्तीसगढ़

84638

दादरा और नगर हवेली

4176

दिल्ली

76216

गोवा

15586

गुजरात

502173

हरियाणा

472659

हिमाचल प्रदेश

98169

जम्मू और कश्मीर

32822

झारखंड

82708

कर्नाटक

1067734

केरल

261201

लद्दाख

1288

लक्षद्वीप

289

मध्य प्रदेश

1542632

महाराष्ट्र

378945

मणिपुर

6589

मेघालय

13052

मिजोरम

17048

नगालैंड

9745

ओडिशा

280106

पुडुचेरी

17207

पंजाब

90503

राजस्थान

430439

सिक्किम

11831

तमिलनाडु

328321

तेलंगाना

146302

त्रिपुरा

141848

उत्तर प्रदेश

674546

उत्तराखंड

115376

पश्चिम बंगाल

317991

दमन-दीव

4374

                        कुल

80,95,314

 

      ***

एमजी/एएम/एके

 



(Release ID: 1729311) Visitor Counter : 2646