सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
गुजरात के जामनगर में कल दिव्यांगजन के लिए 'सामाजिक अधिकारिता शिविर' में 3805 दिव्यांगजन सहायक उपकरण प्राप्त करेंगे
प्रविष्टि तिथि:
19 JUN 2021 11:51AM by PIB Delhi
गुजरात के जामनगर में कल 'सामाजिक अधिकारिता शिविर' में कोविड-19 महामारी के लिये नियमों का पालन करते हुए ब्लॉक/पंचायत स्तर पर 3805 दिव्यांगजनों को 3.57 करोड़ रुपये मूल्य के कुल 6225 सहायक और सहायता उपकरण निशुल्क वितरित किये जायेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की एडीआईपी योजना के अंतर्गत दिव्यांगजन को सहायक और सहायता उपकरण के वितरण के लिये यह शिविर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्लूडी) के द्वारा एलिम्को और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया गया है।
उद्घाटन समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रुपाणी मुख्य अतिथि के रूप में वर्चुअली उपस्थित होंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. थावरचंद गहलोत समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
गुजरात के ग्रामीण विकास, मत्स्य और परिवहन मंत्री श्री रणछोड़ भाई फलदू, राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री ईश्वर भाई परमार, खाद्य और नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और कुटीर उद्योग राज्य मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह जडेजा, जामनगर की सांसद पूनमबेन माडम, नवसारी के सांसद श्री सी. आर पाटिल के साथ साथ डीईपीडब्लूडी, एलिम्को और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी समारोह में वर्चुअली/स्वयं शामिल होंगे।
***
एमजी/एएम/एसएस/डीसी
(रिलीज़ आईडी: 1728525)
आगंतुक पटल : 359