स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 टीकाकरण के 145वें दिन की नवीनतम जानकारी


राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 24 करोड़ से अधिक टीके की खुराक के साथ भारत ने एक प्रमुख उपलब्धि हासिल की

अब तक 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के 3.42 करोड़ से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया

आज शाम 7 बजे तक 31 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गई

Posted On: 09 JUN 2021 8:08PM by PIB Delhi

भारत ने आज कोविड-19 महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। आज शाम सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश में दी गई टीके की खुराकों की संचयी संख्या 24 करोड़ से अधिक (24,24,79.167) हो गई है। टीकाकरण टेस्टिंग, ट्रैक, ट्रीटमेंट और कोविड उपयुक्त व्यवहार के साथ-साथ महामारी की रोकथाम और प्रबंधन के लिए भारत सरकार की व्यापक रणनीति का एक अभिन्न स्तंभ है। देशभर में 1 मई, 2021 से कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत हुई थी।

18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के 19,24,924 लाभार्थियों ने आज कोविड-19 टीके का पहली खुराक लगवाई तथा साथ ही 86,450 लोगों ने दूसरी खुराक भी लगवायी। तीसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 37 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेश के कुल 3,38,08,845 लोगों को टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है और 4,05,114 लोगों को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों ने कोविड टीके की पहली खुराक लगवाई है।

नीचे दी गयी तालिका 18 से 44 वर्ष के आयु समूह के लोगों को अब तक दी गयी खुराक की जानकारी देती है:

क्रम संख्या

राज्य

पहली खुराक

दूसरी खुराक

1

अंडमान और निकोबार दीप समहू

12224

0

2

आंध्र प्रदेश

122942

562

3

अरुणाचल प्रदेश

66967

0

4

असम

707151

2786

5

बिहार

2164141

249

6

चंडीगढ़

76137

0

7

छत्तीसगढ़

851466

6

8

दादर और नगर हवेली

54725

0

9

दमन और दीव

66562

0

10

दिल्ली

1228036

53949

11

गोवा

82593

1158

12

गुजरात

3021029

13758

13

हरियाणा

1380749

5059

14

हिमाचल प्रदेश

106014

0

15

जम्मू और कश्मीर

293345

21067

16

झारखंड

837404

191

17

कर्नाटक

2421319

5373

18

केरल

877329

468

19

लद्दाख

51607

0

20

लक्षद्वीप

11831

0

21

मध्य प्रदेश

3848802

37368

22

महाराष्ट्र

1994423

118900

23

मणिपुर

75732

0

24

मेघालय

42668

0

25

मिजोरम

30465

0

26

नगालैंड

61904

0

27

ओडिशा

979548

37780

28

पुडुचेरी

45784

0

29

पंजाब

462864

1526

30

राजस्थान

2314348

806

31

सिक्किम

14327

0

32

तमिलनाडु

1978560

4674

33

तेलंगाना

1113193

1009

34

त्रिपुरा

59477

0

35

उत्तर प्रदेश

3715694

95094

36

उत्तराखंड

401511

0

37

पश्चिम बंगाल

2235974

3331

 

कुल

33808845

405114

 

अब तक 24,24,79,167 लाभार्थियों को टीका लग चुका है जिनमें 1,00,12,624 स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है और 69,11,311 ऐसे एचसीडब्ल्यू भी शामिल हैं, जिन्होंने टीके की दूसरी खुराक ली है। इसके अलावा पहली खुराक लेने वाले 1,64,71,228 अग्रिम पंक्ति के कर्मी (एफएलडब्ल्यू), दूसरी खुराक लेने वाले 87,51,277 एफएलडब्ल्यू और 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग में पहली खुराक लेने वाले 3,38,08,845 लोग शामिल हैं वहीं दूसरी खुराक लेने वाले 4,05,114 लोग हैं। इसके साथ-साथ 45 से 60 वर्ष की आयु वर्ग में पहली खुराक लेने वाले 7,33,23,267 और दूसरी खुराक लेने वाले), 1,16,22,718 लाभार्थियों के साथ-साथ 6,16,38,580 पहली खुराक लेने वाले और 1,95,34,203 दूसरी खुराक लेने वाले 60 वर्ष की आयु से अधिक उम्र के लाभार्थी भी शामिल हैं।

 

स्वास्थ्यकर्मी

पहली खुराक

1,00,12,624

दूसरी खुराक

69,11,311

अंग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,64,71,228

दूसरी खुराक

87,51,277

18 से 44 आयुवर्ग के लाभार्थी

पहली खुराक

3,38,08,845

दूसरी खुराक

4,05,114

45 से 60 आयुवर्ग के लाभार्थी

पहली खुराक

7,33,23,267

दूसरी खुराक

1,16,22,718

60 साल से अधिक आयुवर्ग के लाभार्थी

पहली खुराक

6,16,38,580

दूसरी खुराक

1,95,34,203

कुल

24,24,79,167

 

टीकाकरण अभियान के 145वें दिन (9 जून, 2021) कोविड-19 टीके की कुल 31,31,759 खुराक दी गई। रात 7 बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार इसमें से 28,37,572 लाभार्थियों को पहली खुराक और 2,94,187 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। आज की अंतिम रिपोर्ट देर रात तक पूरी हो जाएगी।

दिनांक: 9 जून, 2021 (145वां दिन)

  

स्वास्थ्यकर्मी

पहली खुराक

11,207

दूसरी खुराक

14,150

अंग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

68,397

दूसरी खुराक

24,305

18-44 आयुवर्ग के लाभार्थी

पहली खुराक

19,24,924

दूसरी खुराक

86,450

45 से 60 आयुवर्ग के लाभार्थी

पहली खुराक

5,95,917

दूसरी खुराक

80,099

60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लाभार्थी

पहली खुराक

2,37,127

दूसरी खुराक

89,183

कुल उपलब्धि

पहली खुराक

28,37,572

दूसरी खुराक

2,94,187

 

कोविड-19 से देश के सबसे संवेदनशील जनसंख्या समूहों की सुरक्षा के साधन के तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे टीकाकरण अभियान की सर्वोच्च स्तर पर लगातार समीक्षा और निगरानी की जा रही है।

***

एमजी/एएम/वीएस/डीसी



(Release ID: 1725920) Visitor Counter : 225