स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 पर ताज़ा जानकारी

Posted On: 08 JUN 2021 9:00AM by PIB Delhi

भारत में 63 दिनों बाद पिछले 24 घंटों में रोजाना एक लाख से कम नए मामले दर्ज हुये।

पिछले 24 घंटों में 86,498 नये मामले दर्ज किये गये, जो 66 दिनों में सबसे कम हैं।

भारत के सक्रिय केस-लोड में और गिरावट दर्ज की गई और वह 13,03,702 रहा।

पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 97,907  की कमी।

अभी तक देश भर में कोविड संक्रमण से कुल 2,73,41,462 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान 1,82,282 मरीज स्वस्थ हुये।

पिछले लगातार 26वें दिन दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अधिक रही।

रिकवरी दर में इजाफा, वह 94.29 प्रतिशत पहुंची।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 5.94  प्रतिशत है।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 4.62  प्रतिशत तक पहुंची और लगातार 15  दिनों से यह 10 प्रतिशत से कम पर कायम है।

जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 36.8 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।

भारत ने देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 23.61 करोड़ टीके लगाये हैं।

 

एमजी/एएम/एकेपी



(Release ID: 1725249) Visitor Counter : 274