| स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय 
                         
                            कोविड-19 टीकारण के 141वें दिन की नवीनतम जानकारी
                         
                         
                            टीकाकरण का कुल आंकड़ा बढ़कर 23 करोड़ से अधिक हुआ अब तक 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के 2.77 करोड़ से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया आज रात 7 बजे तक 31 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गई
                         
                         
                            Posted On:
                        05 JUN 2021 8:40PM by PIB Delhi
                         
                         
                            भारत ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अहम मिसाल कायम की है। आज रात 7 बजे तक पूरे देशभर से प्राप्त प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, टीका लगवाने वालों की कुल संख्या 23 करोड़ को पार कर गई है। रिपोर्ट के मुताबिक 23,10,89,241 लाभार्थियों को टीका लग चुका है। टीकाकरण टेस्टिंग, ट्रैक, ट्रीटमेंट और कोविड उपयुक्त व्यवहार के साथ-साथ महामारी की रोकथाम और प्रबंधन के लिए भारत सरकार की व्यापक रणनीति का एक अभिन्न स्तंभ है। देशभर में 1 मई, 2021 से कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत हुई थी। 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के 16,19,504 लाभार्थियों ने आज कोविड-19 टीके का पहली खुराक लगवाई। इसी आयुवर्ग के 41,058 लाभार्थियों के टीके की दूसरी खुराक ली। साथ ही, तीसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 37 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेश के कुल 2,76,35,937 लोगों को टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है और 1,60,406 लोगों को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों ने कोविड टीके की पहली खुराक लगवाई है। नीचे दी गयी तालिका 18 से 44 वर्ष आयु समूह के लोगों को अब तक दी गयी खुराक की जानकारी देती है: 
	
		
			| क्रम संख्या | राज्य | पहली खुराक | दूसरी खुराक |  
			| 1 | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | 11,205 | 0 |  
			| 2 | आंध्र प्रदेश | 59,661 | 181 |  
			| 3 | अरुणाचल प्रदेश | 51,808 | 0 |  
			| 4 | असम | 6,30,528 | 602 |  
			| 5 | बिहार | 19,14,810 | 14 |  
			| 6 | चंडीगढ़ | 69,190 | 0 |  
			| 7 | छत्तीसगढ़ | 7,65,145 | 5 |  
			| 8 | दादर और नगर हवेली | 47,391 | 0 |  
			| 9 | दमन और दीव | 58,270 | 0 |  
			| 10 | दिल्ली | 11,63,873 | 5,293 |  
			| 11 | गोवा | 52,484 | 843 |  
			| 12 | गुजरात | 22,92,959 | 104 |  
			| 13 | हरियाणा | 12,40,419 | 2,847 |  
			| 14 | हिमाचल प्रदेश | 1,04,557 | 0 |  
			| 15 | जम्मू-कश्मीर | 2,77,151 | 15,906 |  
			| 16 | झारखंड | 6,90,966 | 121 |  
			| 17 | कर्नाटक | 19,23,765 | 2,895 |  
			| 18 | केरल | 5,22,273 | 151 |  
			| 19 | लद्दाख | 46,063 | 0 |  
			| 20 | लक्षद्वीप | 7,615 | 0 |  
			| 21 | मध्य प्रदेश | 30,56,528 | 15,185 |  
			| 22 | महाराष्ट्र | 16,32,024 | 21,298 |  
			| 23 | मणिपुर | 52,148 | 0 |  
			| 24 | मेघालय | 42,305 | 0 |  
			| 25 | मिजोरम | 21,440 | 0 |  
			| 26 | नगालैंड | 34,908 | 0 |  
			| 27 | ओडिशा | 7,80,056 | 2,923 |  
			| 28 | पुडुचेरी | 32,242 | 0 |  
			| 29 | पंजाब | 4,42,403 | 931 |  
			| 30 | राजस्थान | 18,97,274 | 514 |  
			| 31 | सिक्किम | 10,653 | 0 |  
			| 32 | तमिलनाडु | 18,42,883 | 2,407 |  
			| 33 | तेलंगाना | 6,12,927 | 566 |  
			| 34 | त्रिपुरा | 59,476 | 0 |  
			| 35 | उत्तर प्रदेश | 30,35,313 | 86,031 |  
			| 36 | उत्तराखंड | 3,19,398 | 0 |  
			| 37 | पश्चिम बंगाल | 18,33,826 | 1,589 |  
			|  | कुल | 2,76,35,937 | 1,60,406 |    अब तक 23,10,89,241 लाभार्थियों को टीका लग चुका है जिनमें 99,62,728 स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है और 68,53,413 ऐसे एचसीडब्ल्यू भी शामिल हैं, जिन्होंने टीके की दूसरी खुराक ली है। इसके अलावा पहली खुराक लेने वाले 1,61,57,437 अग्रिम पंक्ति के कर्मी (एफएलडब्ल्यू), दूसरी खुराक लेने वाले 86,58,805 एफएलडब्ल्यू, और 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग में पहली खुराक लेने वाले 2,76,35,937 लोग शामिल हैं वहीं दूसरी खुराक लेने वाले ), 1,60,406 लोग हैं। इसके साथ-साथ 45 से 60 वर्ष की आयु वर्ग में पहली खुराक लेने वाले 7,06,41,613 और दूसरी खुराक लेने वाले ), 1,12,93,868  लाभार्थियों के साथ-साथ 6,05,25,195 पहली खुराक लेने वाले और 1,91,99,839 दूसरी खुराक लेने वाले 60 वर्ष की आयु से अधिक उम्र के लाभार्थी भी शामिल हैं।    
	
		
			| स्वास्थ्यकर्मी | पहली खुराक | 99,62,728 |  
			| दूसरी खुराक | 68,53,413 |  
			| अग्रिम पंक्ति के कर्मी | पहली खुराक | 1,61,57,437 |  
			| दूसरी खुराक | 86,58,805 |  
			| 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग | पहली खुराक | 2,76,35,937 |  
			| दूसरी खुराक | 1,60,406 |  
			| साथ 45 से 60 वर्ष की आयु वर्ग | पहली खुराक | 7,06,41,613 |  
			| दूसरी खुराक | 1,12,93,868 |  
			| 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग | पहली खुराक | 6,05,25,195 |  
			| दूसरी खुराक | 1,91,99,839 |  
			| Total | 23,10,89,241 |    टीकाकरण अभियान के 141वें दिन (5 जून, 2021) कोविड-19 टीके की कुल 31,20,451 खुराक दी गई। रात 7 बजे तक मिली अस्थायी जानकारी के अनुसार इसमें से 28,70,693 लाभार्थियों को पहली खुराक और 2,49,758 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। आज की अंतिम रिपोर्ट देर रात तक पूरी हो जाएगी। दिनांक: 5 जून, 2021 (141वां दिन) 
	
		
			| स्वास्थ्य कर्मी | पहली खुराक | 16,187 |  
			| दूसरी खुराक | 10,848 |  
			| अग्रिम पंक्ति के कर्मी | पहली खुराक | 96,065 |  
			| दूसरी खुराक | 19,144 |  
			| 18-44 आयुवर्ग के लाभार्थी | पहली खुराक | 16,19,504 |  
			| दूसरी खुराक | 41,058 |  
			| 45 से 60 आयुवर्ग | पहली खुराक | 8,12,986 |  
			| दूसरी खुराक | 96,653 |  
			| 60 साल से अधिक आयुवर्ग | पहली खुराक | 3,25,951 |  
			| दूसरी खुराक | 82,055 |  
			| कुल उपलब्धि | पहली खुराक | 28,70,693 |  
			| दूसरी खुराक | 2,49,758 |    कोविड-19 से देश के सबसे संवेदनशील जनसंख्या समूहों की सुरक्षा के साधन के तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे टीकाकरण अभियान की सर्वोच्च स्तर पर लगातार समीक्षा और निगरानी की जा रही है।  *** एमजी/एएम/वीएस/डीए 
                         
                         
                            (Release ID: 1724961)
                         
                         |