स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत ने पिछले 24 घंटों में 1.20 लाख दैनिक नए मामले दर्ज कराये जो लगभग दो महीनों में सबसे कम है


लगातार 9 दिनों से दैनिक नए मामले 2 लाख से कम

15,55,248 सक्रिय मामलों के साथ लगातार 5 दिनों से सक्रिय मामले 20 लाख से कम

लगातार 23 दिनों से दैनिक नए मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही

रिकवरी दर बढ़कर 93.38 प्रतिशत तक पहुंची

दैनिक पॉजिटिविटी दर और गिर कर 5.78 प्रतिशत तक आई, लगातार 12 दिनों से 10 प्रतिशत से कम की पॉजिटिविटी दर का रुझान जारी

पिछले 24 घंटों में 36.5 लाख से अधिक टीके लगाये गए

Posted On: 05 JUN 2021 10:16AM by PIB Delhi

भारत ने पिछले 24 घंटों में 1,20,529 दैनिक नए मामले दर्ज कराये हैं जो लगभग दो महीनों ( 58 दिनों) में सबसे कम है। देश ने अब लगातार 9 दिनों से 2 लाख से कम दैनिक नए मामले दर्ज कराये हैं। यह केंद्र तथा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001WWSV.jpgभारत सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट दर्ज करा रहा है। भारत के सक्रिय मामले अब 15,55,248 हैं। सक्रिय मामले लगातार 5 दिनों से 20 लाख से कम हैं।

पिछले 24 घंटों में 80,745 की कुल गिरावट देखी गई है और सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों के केवल 5.42 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002E013.jpg

लगातार 23 दिनों से दैनिक नए मामलों की तुलना में भारत की दैनिक रिकवरी अधिक रही। पिछले 24 घंटों में 1,97,894 रिकवरी दर्ज की गई।

दैनिक नए मामलों की तुलना में पिछले 24 घंटों में 77,365 और अधिक रिकवरी दर्ज की गई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003FEIG.jpg

महामारी के आरंभ से जितने लोग संक्रमित हुए, उनमें से 2,67,95,549 लोग पहले ही कोविड-19 से रिकवर हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों में 1,97,894 रोगी रिकवर हुए हैं। इससे कुल रिकवरी दर बढ़कर 93.38 प्रतिशत तक पहुंच गई है जिसमें वृद्धि का रुझान देखा जा रहा है।

देश में पिछले 24 घंटों में कुल 20,84,421 जांचें की गईं और कुल मिलाकर भारत अभी तक 36.1 करोड़ से अधिक (36,11,74,142) जांचें कर चुका है।

जहां एक ओर देश भर में जांचों में बढोतरी हुई है, साप्ताहिक पॉजिटिव मामलों में निरंतर गिरावट देखी जा रही है। साप्ताहिक पॉजिटिव दर वर्तमान में 6.89 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिव दर आज 5.78 प्रतिशत पर है। लगातार 12 दिनों से 10 प्रतिशत से कम की पॉजिटिविटी दर का रुझान जारी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004IJ4C.jpg

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में लगाये गए कोविड-19 टीकों की कुल संख्या आज 22.78 करोड़ से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटों में 36,50,080 टीके लगाये गए।

आज सात बजे सुबह तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 32,00,677 सत्रों के जरिये कुल 22,78,60,317 टीके लगाये जा चुके हैं।

इनमें शामिल हैं:

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक  

99,45,863

दूसरी खुराक

68,41,480

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,60,57,349

दूसरी खुराक

86,38,798

18-45 आयु समूह

पहली खुराक

2,59,69,460

 

दूसरी खुराक

1,19,137

45 से 60 वर्ष के बीच का आयु समूह     

पहली खुराक

6,97,94,194

दूसरी खुराक

1,11,93,705

60 वर्ष से अधिक     

पहली खुराक

6,01,85,472

दूसरी खुराक

1,91,14,859

कुल

 

22,78,60,317

***

एमजी/एम/एसकेजे/एसएस



(Release ID: 1724640) Visitor Counter : 260