PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 28 MAY 2021 9:57PM by PIB Delhi

•1.86 लाख नये मामलों के साथ पिछले 44 दिनों में सबसे कम दैनिक नये मामले सामने आए।

•लगातार 12वें दिन तीन लाख से कम दैनिक नये मामले।

•लगातार 15वें दिन बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से अधिक।

•मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 90.34 प्रतिशत हुई।

•दैनिक पॉजिटिविटी दर 9 प्रतिशत, लगातार चौथे दिन 10 प्रतिशत से कम रही।

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

1.86 लाख नये मामलों के साथ पिछले 44 दिनों में सबसे कम दैनिक नये मामले सामने आए

• भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर अब 23,43,152 हो गयी। 10 मई 2021 को अपने आखिरी चरम पर पहुंचने के बाद से सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आयी है। पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 76,755 की कमी आयी है। यह देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 8.50 प्रतिशत है।

• पिछले 24 घंटों में 1,86,364 नये मामले सामने आए।

• साथ ही भारत में बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से लगातार 15वें दिन भी ज्यादा रही। पिछले 24 घंटों में बीमारी से 2,59,459 लोग स्वस्थ हुए हैं।

• भारत में आज बीमारी से कुल 2,59,459 लोगों के स्वस्थ होने के साथ अब तक कुल 2,48,93,410 लोग कोविड-19 से ठीक हुए है। बीमारी से ठीक होने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 90.34 प्रतिशत हो गई। भारत में पिछले 24 घंटों में कुल 20,70,508 जांच की गई जिसके साथ अब तक की गई जांच की कुल संख्या 33.90 करोड़ हुई।

• जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर भी लगातार घट रही है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 10.42 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी दर घटकर आज 9 प्रतिशत हो गई। यह लगातार चार दिनों से 10 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1722413

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 22.46 करोड़ से अधिक खुराक प्रदान की गईं

भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड टीके की 22.46 करोड़ से अधिक खुराक (22,46,08,010) मुफ्त श्रेणी और राज्यों द्वारा सीधी खरीद की श्रेणी के माध्यम से प्रदान की है।

इसमें से कुल खपत (अपव्यय सहित) 20,48,04,853 खुराक (आज सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार) है।

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 1.84 करोड़ से ज्यादा (1,84,92,677) खुराक उपलब्ध हैं, जिन्हें दिया जाना बाकी है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1722420

अब तक 18-44 आयु वर्ग के 1.66 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को टीका लगाया गया

आज शाम सात बजे तक 28 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गई

आज शाम सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार देशभर में कोविड-19 टीके की कुल 20.86 करोड़ (20,86,12,834) से अधिक खुराक दी गई है

आज 18-44 आयु वर्ग के 13,36,309 लाभार्थियों ने कोविड टीके की पहली खुराक और 275 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक ली। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से 37 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में टीके की कुल 1,66,47,122 खुराक दी गईं। बिहार, दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश ने 18-44 आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गई।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1722560

इंडियन इम्यूनोलॉजिकल लिमिटेड, मिशन कोविड सुरक्षा के तहत कोवैक्सीन टीके के लिए औषधि पदार्थ का उत्पादन शुरू करेगी

वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने के लिए, सरकार ने कुछ सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को मिशन कोविड सुरक्षा के तहत अनुदान देने का निर्णय लिया है। ऐसी ही एक कंपनी हैदराबाद स्थित इंडियन इम्यूनोलॉजिकल लिमिटेड (आईआईएल) है, जो सार्वजनिक क्षेत्र-पीएसयू कंपनी राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की एक सहायक कंपनी है।

आईआईएल और भारत बायोटेक के बीच एक तकनीकी सहयोग समझौता हुआ है। इसके अंतर्गत आईआईएल, भारत बायोटेक को कोवैक्सीन टीके के निर्माण के लिए आवश्यक औषधि पदार्थ की आपूर्ति करेगी। इंडियन इम्यूनोलॉजिकल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, डॉ. के. आनंद कुमार ने कहा कि आईआईएल, 15 जून से कोवैक्सीन के लिए औषधि पदार्थ का उत्पादन शुरू करने और जुलाई तक भारत बायोटेक लिमिटेड को पहली खेप भेजने की योजना बना रहा है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1722550

टीकाकरण से जुड़े मिथकों को दूर किया

आत्मनिर्भर भारत 3.0 मिशन कोविड सुरक्षा के तहत कोवैक्सीन का उत्पादन जुलाई/अगस्त तक 6 करोड़ पहुंचेगा

भारत सरकार इस साल 16 जनवरी से 'संपूर्ण सरकार' दृष्टिकोण के तहत एक प्रभावी टीकाकरण अभियान के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रयासों का समर्थन कर रही है। वैक्सीन खुराकों की उपलब्धता को आसान बनाये रखने के लिए, केंद्र सरकार लगातार वैक्सीन निर्माताओं के संपर्क में है और मई 2021 से राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए खरीद के विभिन्न विकल्प खोले गये हैं।

मीडिया में भारत बायोटेक के बेहिसाब टीकों से जुड़ी निराधार खबरें आयी हैं। ये खबरें गलत हैं, और मामले की पूरी जानकारी के अनुसार नहीं हैं।

ये दावा कि भारत बायोटेक के पास 6 करोड़ टीके हैं, इस मामले में मीडिया के एक हिस्से द्वारा रिपोर्ट करने वालों के बीच समझने में गलती हुई है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1722608

कोविड राहत सामग्री से जुड़ी नवीनतम जानकारी

भारत सरकार को 27 अप्रैल, 2021 से अलग-अलग देशों/संगठनों से कोविड-19 राहत चिकित्सा आपूर्तियां और उपकरण संबंधी अंतर्राष्ट्रीय सहायता मिल रही है। इन्हें तेजी से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंचाया जा रहा है/उनके लिए रवाना किया जा रहा है।

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 27 अप्रैल 2021 से 26 मई 2021 के बीच 18,016 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 19,085 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 15,206 वेंटिलेटर/बीआई पीएपी और रेमडेसिवर की 7.7 लाख शीशियां, 12 लाख फैविपिराविर टैबलेट सड़क और वायु मार्ग से पहुंचा दी गयी हैं या रवाना कर दी गयी हैं।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1722477

 

ऑक्सीजनएक्सप्रेसदेशके 15 राज्योंमें 39 नगरों/शहरोंके 41 स्टेशनोंतकपहुंची

भारतीय रेलवे देश के विभिन्न राज्यों में तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) पहुंचाना जारी रखे हुए है। भारतीय रेलवे अभी तक देश के विभिन्न राज्यों में 1162 से अधिक टैंकरों में 19408 मीट्रिक टन से अधिक तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) पहुंचा चुका है।

मिशन मोड में अब तक ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने देश भर के 15 राज्यों के लगभग 39 नगरों/शहरों में एलएमओ पहुंचाई है। इन शहरों में उत्तर प्रदेश में लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, बरेली, गोरखपुर और आगरा, मध्य प्रदेश में सागर, जबलपुर, कटनी और भोपाल, महाराष्ट्र में नागपुर, नासिक, पुणे, मुंबई और सोलापुर, तेलंगाना में हैदराबाद, हरियाणा में फरीदाबाद और गुरुग्राम, दिल्ली में तुगलकाबाद, दिल्ली कैंट और ओखला, राजस्थान में कोटा और कनकपारा, कर्नाटक में बेंगलुरु, उत्तराखंड में देहरादून, आंध्र प्रदेश में नेल्लोर, गुंटूर, तड़ीपत्री और विशाखापट्टनम, केरल में एर्नाकुलम, तमिलनाडु में तिरुवल्लूर, चेन्नई, तूतीकोरिन, कोयंबटूर और मदुरै, पंजाब में भटिंडा और फिल्लौर, असम में कामरूप और झारखंड में रांची शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1722528

***

एमजी/एएम/एसके



(Release ID: 1722726) Visitor Counter : 210


Read this release in: English , Urdu