राष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रविष्टि तिथि: 25 MAY 2021 6:57PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा कि-

 “बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और पूरे विश्व में भगवान बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

भगवान बुद्ध की शिक्षाएं संपूर्ण विश्व को पीड़ा और दुःख से मुक्ति का मार्ग दर्शाने वाली हैं। हिंसा और अन्याय से दूर रहने का उनका मूल-मंत्र सदियों से हमें आदर्श मानव बनने के लिए प्रेरित करता रहा है। भगवान बुद्ध के जीवन और उनकी शाश्वत शिक्षाओं में सन्निहित अहिंसा, शांति, करुणा और मानवता की सेवा के आदर्शों ने विश्व में मानव सभ्यता के विकास पर गहरा प्रभाव डाला है।

इस समय, हम सब कोविड-19 के रूप में आए अभूतपूर्व संकट का दृढ़ता से सामना कर रहे हैं। बुद्ध पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर मैं कामना करता हूं कि अपनी एकजुटता तथा सामूहिक संकल्प के बल पर इस महामारी से हमें मुक्ति मिले और हम विश्व कल्याण के मार्ग पर मजबूती से आगे बढ़ते रहें।”

***

एमजी/एएम/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1721743) आगंतुक पटल : 365
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi , Odia , Tamil