स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 टीके से जुड़ी नवीनतम जानकारी


राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को टीके की 21 करोड़ से अधिक खुराक प्रदान की गयी

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 1.97 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं

Posted On: 20 MAY 2021 1:43PM by PIB Delhi

जांच, बीमारी का पता लगाने, उपचार और कोविड उपयुक्त व्यवहार के साथ-साथ महामारी की रोकथाम और प्रबंधन के लिए टीकाकरण भारत सरकार की व्यापक रणनीति का एक अभिन्न स्तंभ है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निशुल्क कोविडटीके उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है।

भारत सरकार राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों को टीकों की सीधी खरीद की सुविधा भी प्रदान कर रही है।

कोविड-19 टीकाकरण की तीसरे चरण की उदारीकृत और त्वरित रणनीति का कार्यान्वयन एक मई 2021 से शुरू हो गया है। रणनीति के तहत, हर महीने केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (सीडीएल) द्वारा मंजूरी प्राप्त किसी भी निर्माता के टीकों की 50 प्रतिशत खुराक भारत सरकार द्वारा खरीदी जाएगी। भारत सरकार ये खुराक राज्य सरकारों को पूरी तरह से निशुल्क उपलब्ध कराना जारी रखेगी जैसा कि पहले किया जा रहा था।

भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशोंको कोविड टीके की 21 करोड़ से अधिक खुराक (21,07,31,130) मुफ्त और राज्यों द्वारा प्रत्यक्ष खरीदकी श्रेणी के माध्यम से प्रदान की है। इसमें से कुल खपत (अपव्यय सहित) 19,09,60,575 खुराक (आज सुबह आठ बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार) है।

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की लगभग दो करोड़ (1,97,70,555) खुराक उपलब्ध हैं जिन्हें दिया जाना बाकी है।

इसके अलावा, लगभग 26 लाख (25,98,760) खुराक प्रक्रियारत हैं और अगले तीन दिनों के भीतर राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को दे दी जाएंगी।

 

एमजी/एएम/पीके/डीसी



(Release ID: 1720316) Visitor Counter : 237