निर्वाचन आयोग
गुजरात काउंसिल ऑफ स्टेट्स (राज्य सभा) के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम
प्रविष्टि तिथि:
04 FEB 2021 2:19PM by PIB Delhi
- गुजरात से राज्य सभा की 2 सीटों पर रिक्तियां हैं, जिन्हें भरे जाने की आवश्यकता है। रिक्त सीटों का विवरण इस प्रकार है: -
|
क्र.सं.
|
सदस्यों का नाम
|
कारण
|
रिक्ति की तिथि
|
कालावधि
|
|
1.
|
श्री पटेल अहमद मोहम्मद
|
मृत्यु
|
25.11.2020
|
18.08.2023
|
|
2.
|
श्री अभय गणपतराय भारद्वाज
|
मृत्यु
|
01.12.2020
|
21.06.2026
|
2. आयोग ने उपर्युक्त रिक्तियों को भरने के लिए निम्नमलिखित कार्यक्रम के अनुसार गुजरात से राज्य परिषद में दो अलग-अलग उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है: -
|
क्र.सं.
|
कार्यक्रम
|
दिनांक
|
|
1.
|
अधिसूचना जारी करने की तारीख
|
11 फरवरी, 2021 (बृहस्पतिवार)
|
|
2.
|
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि
|
18 फरवरी, 2021 (बृहस्पतिवार)
|
|
3.
|
नामांकन जांच की तारीख
|
19 फरवरी, 2021 (शुक्रवार)
|
|
4.
|
उम्मीदवार के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तिथि
|
22 फरवरी, 2021 (सोमवार)
|
|
5.
|
मतदान की तारीख
|
01 मार्च, 2021 (सोमवार)
|
|
6.
|
मतदान के घंटे
|
सुबह 09:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक
|
|
7.
|
मतगणना का दिन
|
01 मार्च, 2021 (सोमवार) शाम 05:00 बजे
|
|
8.
|
तिथि जिसके पूर्व चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए
|
03 मार्च, 2021 (बुधवार)
|
3. सभी व्यक्तियों द्वारा संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के दौरान व्यापक दिशानिर्देशों का पालन किया जाना चाहिए:
I. प्रत्येक व्यक्ति चुनाव संबंधी हर गतिविधि के दौरान फेस मास्क पहनेगा
II. चुनाव संबंधी कार्यों के लिए उपयोग किए जाने वाले हॉल/कमरे/परिसर के प्रवेश पर:
(ए) सभी व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी:
(बी) सेनिटाइज़र सभी स्थानों पर उपलब्ध कराया जाएगा
III. राज्य सरकार और गृह मंत्रालय के मौजूदा कोविड -19 दिशानिर्देशों के अनुसार सुरक्षित दूरी बनाई रखी जाएगी।
4. गुजरात के मुख्य सचिव को राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन उपचुनावों के संचालन की व्यवस्था करते समय कोविड -19 रोकथाम उपायों के बारे में सुझाए गये निर्देशों का अनुपालन किया जाए।
5. इसके अलावा, आयोग ने इन उपचुनावों के लिए गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
***
एमजी/एएम/एनकेएस/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1695213)
आगंतुक पटल : 261