कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग की वार्षिक कार्य योजना 2021-22

Posted On: 04 FEB 2021 12:09PM by PIB Delhi

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के लिए वर्ष 2021-22 का  बजट आवंटन योजना के तहत 15 करोड़ रुपये और गैर-योजना के तहत 30 करोड़ रूपये निर्धारित किया गया है।

वर्ष 2021-22 में प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा निम्नलिखित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी-

  1. 21 अप्रैल, 2021 को सिविल सेवा दिवस 2021 मनाया जाएगा
  2. लोक प्रशासन 2021 में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री के पुरस्कार 31 अक्टूबर, 2021 को प्रदान किए जाएंगे
  3. राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2021 राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन के साथ प्रदान किए जाएंगे। इनकी तारीख की घोषणा अलग से की जाएगी।
  4. प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ज्ञान के प्रसार और सर्वश्रेष्‍ठ प्रशासनिक प्रतिकृति (रेप्लकैशन) के लिए 4 क्षेत्रीय सम्मेलनों का आयोजन करेगा।
  5. पुरस्कार जीतने वाली पद्धतियों को अपनाने में राज्यों की सहायता के लिए राज्य सहयोग पहल योजना के तहत परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।
  6. केंद्रीय मंत्रालयों और संबद्ध/अधीनस्थ/स्वायत्त कार्यालयों में ई-ऑफिस को बढ़ावा देना।
  7. सरकारी कार्यालयों का आधुनिकीकरण करना।
  8. लोक शिकायतों के समय पर निपटान पर ध्‍यान देते हुए केंद्रीय मंत्रालयों/राज्य सरकारों में लागू किए जाने वाले सीपीजीआरएएमएस सुधार। 

 

एमजी/एएम/आईपीएस/एसके-



(Release ID: 1695100) Visitor Counter : 247