स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 टीकाकरण पर नवीनतम जानकारी


देशभर में अब तक 23 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है

टीकाकरण अभियान के 12वें दिन शाम 6 बजे तक करीब 3 लाख लाभार्थियों को वैक्सीन लगी

टीका लगने के बाद केवल 0.0007% लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी

टीकाकरण के बाद अबतक प्रतिकूल असर (एईएफआई) के गंभीर या मौत के मामले नहीं मिले 

Posted On: 27 JAN 2021 7:45PM by PIB Delhi

देशभर में 12वें दिन कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। 28 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में नियोजित सत्र आयोजित किए गए।

कोविड के खिलाफ टीकाकरण अभियान के तहत जिन स्वाथ्यकर्मियों को वैक्सीन लगी, उनकी संख्या आज 23 लाख को पार कर गई। प्रोविजनल रिपोर्ट के मुताबिक (आज शाम 6 बजे तक) 41,599 सत्रों के जरिये टीकाकरण लाभार्थियों की कुल संख्या 23,28,779 तक पहुंच गई। आज शाम 6 बजे तक 5,308 सत्रों के जरिये 2,99,299 लाभार्थियों का टीका लगा।  

फाइनल रिपोर्ट देर रात तक पूरी हो जाएगी।

आज जिन 79% लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया वो 5 राज्यों कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001HT8H.jpg

 

28 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में आज लाभार्थियों का टीकाकरण निम्नानुसार है:

 

क्रम संख्या

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

टीकाकरण के लाभार्थी

(प्रोविजनल डेटा)

1

आंध्र प्रदेश

8,491

2

असम

162

3

बिहार

606

4

चंडीगढ़

285

5

छत्तीसगढ़

10,906

6

दिल्ली

6,441

7

गोवा

476

8

गुजरात

1,366

9

हरियाणा

5,353

10

हिमाचल प्रदेश

461

11

जम्मू और कश्मीर

158

12

झारखंड

5,287

13

कर्नाटक

33,124

14

केरल

10,541

15

लद्दाख

141

16

मध्य प्रदेश

60,194

17

महाराष्ट्र

37,575

18

मणिपुर

360

19

मेघालय

482

20

मिजोरम

872

21

नगालैंड

547

22

ओडिशा

1,195

23

पंजाब

4,636

24

राजस्थान

71,632

25

सिक्किम

257

26

तमिलनाडु

4,316

27

उत्तराखंड

172

28

पश्चिम बंगाल

33,263

कुल

2,99,299

 

कोविड टीकाकरण अभियान के 12वें दिन शाम 6 बजे तक टीकाकरण के केवल 123 लाभार्थियों में टीका लगवाने के बाद दुष्प्रभाव  की सूचना प्राप्त हुई है।

अब तक केवल 16 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। 0.0007% लोगों को टीकाकरण के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

पिछले 24 घंटों में बैक्टीरिया सेप्सिस से पीड़ित एक व्यक्ति को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे 23 जनवरी को टीका लगा था जिसे 24 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

अब तक 9 लोगों के मरने की रिपोर्ट है। इनमें से कोई भी मौत कोविड-19 टीकाकरण के कारण नहीं हुई है।

पिछले 24 घंटों में ओडिशा के निवासी 23 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

टीकाकरण के बाद अबतक प्रतिकूल असर (एईएफआई) के गंभीर या मौत के मामले नहीं मिले। 

****

एमजी/एएम/वीएस



(Release ID: 1692872) Visitor Counter : 256