वस्‍त्र मंत्रालय

श्री यू. पी. सिंहनेवस्त्र मंत्रालय के सचिव का कार्यभार ग्रहण किया

प्रविष्टि तिथि: 27 JAN 2021 5:23PM by PIB Delhi

ओडिशा कैडर के 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा(आईएएस) के अधिकारी श्री यू.पी. सिंह ने आज यहां भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।इससे पहले, उन्होंने 1 दिसम्बर 2017 को जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षणविभाग के सचिव का पदभार संभाला था। उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार, दोनों, में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और उनके पास समृद्ध तथा विविध अनुभव है।

उन्होंने 1 जून 2016 को अतिरिक्त सचिव के रूप में जल संसाधन और नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय में योगदान दिया था औरराष्ट्रीय जल मिशन (एनडब्ल्यूएम) के मिशन निदेशक का पद भी संभाला।बाद में, उन्होंने 7 अक्टूबर 2016 कोराष्ट्रीय स्वच्छगंगा मिशन (एनएमसीजी) के महानिदेशक का कार्यभार संभाला।जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय में योगदान देने से पहले, उन्होंने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य किया।उनके पास जल संसाधन, वित्त, इस्पात, परिवहन आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम करने का अनुभव है। वे भारत में जल संसाधनों से जुड़ी नीति, योजना और प्रबंधन के कार्य में गहराई से जुड़े रहे हैं।

 

*****

एमजी / एएम / आर

 


(रिलीज़ आईडी: 1692789) आगंतुक पटल : 282
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Manipuri , Punjabi , Tamil