वित्‍त मंत्रालय

सरकार केयर्न एनर्जी पीएलसी और केयर्न यूके होल्डिंग्स लिमिटेड में मध्यस्ता मामले से जुड़े आवंटन का अध्ययन करेगी

प्रविष्टि तिथि: 23 DEC 2020 2:08PM by PIB Delhi

यह बताया गया है कि भारत सरकार के विरूद्ध केयर्न एनर्जी पीएलसी और केयर्न यूके होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा आहूत निवेश संवर्धन और संरक्षण के लिए भारत-यूके समझौते के तहत मध्यस्थता मामले में आवंटन पारित किया गया है।

सरकार अपने काउंसल के परामर्श से इस आवंटन और इसके सभी पहलुओं का सावधानीपूर्वक अध्ययन करेगी। इस परामर्श के बाद, सरकार उपयुक्त मंचों के समक्ष वैधानिक सुधारों सहित सभी विकल्पों पर विचार करते हुए आगे की कार्रवाई के बारे में निर्णय लेगी।

***

एमजी/एएम/एसकेएस/सीएल


(रिलीज़ आईडी: 1683076) आगंतुक पटल : 272
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati , Tamil , Telugu