वित्‍त मंत्रालय

जीएसटी कार्यान्वयन की कमी को पूरा करने के लिए पंजाब ने विकल्प -1 का चयन किया



26 राज्यों और विधानसभा वाले सभी केंद्र शासित प्रदेशों ने विकल्प -1 का समर्थन किया है

जीएसटी क्रियान्वयन की कमी को पूरा करने के लिए विशेष उधार विंडो के माध्यम से पंजाब को 8,359 करोड़ रुपये मिलेंगे

​​​​​​​पंजाब को जारी किए गए उधार के माध्यम से अतिरिक्त 3,033 करोड़ रुपया जुटाने की अनुमति

Posted On: 28 NOV 2020 2:39PM by PIB Delhi

पंजाब सरकार ने जीएसटी कार्यान्वयन से उत्पन्न राजस्व की कमी को पूरा करने के लिए विकल्प -1 की स्वीकृति की बात कही है। जिन राज्यों ने इस विकल्प को चुना है, उनकी संख्या 26 हो गई है। विधान सभा (यानी दिल्ली, जम्मू और कश्मीर और पुदुचेरी) वाले सभी 3 केंद्र शासित प्रदेशों ने भी विकल्प -1 के पक्ष में फैसला किया है।

राज्य और केंद्रशासित प्रदेश जो विकल्प -1 चुनते हैं, उन्हें भारत सरकार द्वारा लगाए गए एक विशेष उधार विंडो के माध्यम से जीएसटी कार्यान्वयन से उत्पन्न होने वाली कमी की मात्रा मिल रही है। 23 अक्टूबर, 2020 को विंडो का संचालन शुरू किया गया और भारत सरकार पहले ही चार किस्तों में राज्यों की ओर से 24,000 करोड़ रुपये की राशि उधार ले चुकी है और इसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सौंप दिया गया है, जिन्होंने 23 अक्टूबर, 2020, 2 नवंबर, 2020, 9 नवंबर, 2020 और 23 नवंबर, 2020 को विकल्प -1 को चुना था। अब पंजाब राज्य भी इस विंडो के माध्यम से जमा किए गए धन से अगले दौर से उधार लेना शुरू करेगा।

विकल्प -1 की शर्तों के तहत जीएसटी कार्यान्वयन से उत्पन्न होने वाली कमी को पूरा करने के लिए उधार के लिए एक विशेष विंडो की सुविधा प्राप्त करने के अलावा, 17 मई, 2020 को अत्मनिर्भर अभियान के तहत भारत सरकार द्वारा अनुमति दी गई 2 प्रतिशत अतिरिक्त उधार में से सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के 0.50 प्रतिशत की अंतिम किस्त उधार लेने के लिए राज्यों को एक साथ बिना शर्त अनुमति देने का भी अधिकार है। यह 1 लाख करोड़ रुपये की विशेष विंडो के ऊपर और अधिक है। पंजाब सरकार के विकल्प -1 चुनने के आधार पर भारत सरकार ने पंजाब सरकार (पंजाब के जीएसडीपी का 0.5 प्रतिशत) को 3,033 करोड़ रुपये की अतिरिक्त उधार की अनुमति दी है।

26 राज्यों को दी गई अतिरिक्त उधार अनुमति की राशि और विशेष विंडो के माध्यम से जुटाई गई धनराशि और 18 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए जारी की गई राशि अब तक संलग्‍न की गई है।

28.11.2020 तक राशि राज्यों / केन्‍द्र शासित प्रदेशों को जीएसडीपी की 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त उधार की राज्यवार अनुमति और विशेष विंडो के माध्यम से जुटाई गई धनराशि दी गई।

(रुपये करोड़ में)

  क्र. सं.

राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के नाम

राज्‍यों को अनुमति 0.50 प्रतिशत का अतिरिक्‍त उधार

विशेष विंडो से एकत्र हुई राशि जो राज्‍यों / केन्‍द्र शासित प्रदेशों को दी गई

1

आंध्र प्रदेश

5051

672.61

2

अरूणाचल प्रदेश *

143

0.00

3

असम

1869

289.54

4

बिहार

3231

1136.27

5

गोवा

446

244.39

6

गुजरात

8704

2683.88

7

हरियाणा

4293

1266.68

8

हिमाचल प्रदेश

877

499.74

9

कर्नाटक

9018

3611.17

10

केरल#

4,522

0.00

11

मध्य प्रदेश

4746

1321.98

12

महाराष्ट्र

15394

3486.24

13

मणिपुर*

151

0.00

14

मेघालय

194

32.51

15

मिजोरम*

132

0.00

16

नगालैंड*

157

0.00

17

ओडिशा

2858

1112.42

18

पंजाब#

3033

0.00

19

राजस्थान

5462

645.06

20

सिक्किम*

156

0.00

21

तमिलनाडु

9627

1816.66

22

तेलंगाना

5017

164.41

23

त्रिपुरा

297

66.04

24

उत्तर प्रदेश

9703

1748.29

25

उत्तराखंड

1405

674.27

26

पश्चिम बंगाल#

6787

0.00

 

कुल ():

103273

21472.16

1

दिल्ली

लागू नहीं

1706.93

2

जम्मू-कश्मीर

लागू नहीं

661.21

3

पुदुचेरी

लागू नहीं

159.70

 

कुल (बी):

लागू नहीं

2527.84

 

कुल  (+बी)

103273

24000.00

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

* इन राज्‍यों में जीएसटी मुआवाजा गैप नील रहा

#अगले दौर के उधार के बाद राशि जारी करना शुरू की गई

****

एमजी/एएम/सीसीएच/एमएस

 



(Release ID: 1676739) Visitor Counter : 201