संसदीय कार्य मंत्रालय

संसदीय कार्य मंत्रालय ने संविधान दिवस मनाया


“मौलिक सिद्धांत और संविधान के मूल्य- विधानमंडल, न्यायपालिका और कार्यपालिक के बीच संबंध” विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया

प्रविष्टि तिथि: 26 NOV 2020 7:46PM by PIB Delhi

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय ने भारत के संविधान को अपनाए जाने के उपलक्ष्य में आज संविधान दिवस मनाया।

इस अवसर पर, भारत के माननीय राष्ट्रपति के नेतृत्व में भारत के संविधान में प्रस्तावना का पठन मंत्रालय के अधिकारियों और अधिकारियों द्वारा किया गया। संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के बाद मौलिक कर्तव्यों और स्वछता पर संकल्प भी लिया गया।

Image    

 

मौलिक सिद्धांत और संविधान के मूल्य- विधानमंडल, न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच संबंध विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया जिसमें सभी लोग हिस्सा ले सकते थे।

संसदीय कार्य मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधिकारी भी इस वेबिनार में शामिल हुए। संसदीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ. सत्य प्रकाश इस अवसर पर वक्ता रहे।

Image

 

उन्होंने प्रतिभागियों को संविधान में प्रस्तावना में उल्लिखित विभिन्न सिद्धांतों के महत्व और अपनी लोकतांत्रिक प्रणाली में संवैधानिक मूल्यों के महत्व के मारे में बताया। उन्होंने भारतीय राजनीति के तीन अंगों की भूमिका पर भी प्रतिभागियों को जानकारी दी।

*******

एमजी/एएम/वीएस/डीए


(रिलीज़ आईडी: 1676394) आगंतुक पटल : 325
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Manipuri , Punjabi , Tamil , Telugu