प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर श्री नीतीश कुमार को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
16 NOV 2020 5:49PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री नीतीश कुमार को बधाई दी है।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, "बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर नीतीश कुमार जी को बधाई। मैं उन सभी को भी बधाई देता हूं, जिन्होंने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। एनडीए परिवार बिहार की प्रगति के लिए साथ मिलकर काम करेगा। बिहार के कल्याण के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन देता हूं।''
***
एमजी/एएम/जेके/एसके
(रिलीज़ आईडी: 1673279)
आगंतुक पटल : 293
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam