प्रविष्टि तिथि:
28 SEP 2020 5:59PM by PIB Delhi
सीआरआईएस (सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम) द्वारा विकसित किए गए यूजर डिपो मॉड्यूल (यूडीएम) को श्री पी.सी. शर्मा, सदस्य (टी एंड आरएस) द्वारा 28 सितम्बर 2020 को पश्चिम रेलवे के सभी यूजर डिपो के लिए डिजिटल रूप में शुरू किया।
इस प्रणाली को जल्द ही भारतीय रेलवे के सभी क्षेत्रों में लागू किया जाएगा। स्टोर डिपो तक रेलवे की आपूर्ति श्रृंखला का पहले ही डिजिटलीकरण किया जा चुका है, हालांकि यूजर के स्तर पर गतिविधियां मैनुअल रूप से ही की जा रही हैं। इस प्रणाली के कार्यान्वित होने से मैनुअल वर्किंग से डिजिटल वर्किंग में रूपांतरण से सभी हितधारकों के साथ लेन-देन एवं ऑनलाइन सूचनाओं के आदान-प्रदान में तेजी आएगी। इसके माध्यम से यूजर डिपो सहित पूरे सप्लाई चेन का डिजिटलीकरण सुनिश्चित होगा।
इस प्रणाली के द्वारा विकसित परिसंपत्ति प्रबंधन के अलावा अर्थव्यवस्था, दक्षता और पारदर्शिता में सुगमता आएगी। यह उन्नत सेवा स्तर और ग्राहकों की संतुष्टि को भी सुनिश्चित करेगा।
एमजी/एएम/एके/एसके