पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

मुंबई में चल रही तेज हवाओं तथा अत्यधिक भारी वर्षा के बारे में विशेष संदेश

Posted On: 05 AUG 2020 7:45PM by PIB Delhi

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र/क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार:

आज 05 अगस्त, 2020 को भारतीय मानक समय के अनुसार सुबह 08:30 बजे से 17:30 बजे के दौरान मुंबई में हुई वर्षा (20 सेमी) अत्याधिक भारी वर्षा पहले ही मुंबई के कई हिस्सों में देखी जा चुकी है: कोलाबा: 22.9 सेमी, सांताक्रूज: 8.8 सेमी।

मुंबई के ऊपर चली सतही हवा: कोलाबा के ऊपर 60-70 किमी प्रति घंटे की हवा रिपोर्ट की गई है। आज भारतीय मानक समय के अनुसार 17:00-17:15 बजे के दौरान वायु की गति बढ़ कर कोलाबा के ऊपर 107 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई थी।

मुंबई एवं समीपस्थ क्षेत्र के लिए पूर्वानुमान एवं चेतावनी:

मुंबई एवं निकटवर्ती कोंकण तट के साथ तेज हवा, जिसकी गति 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, के 06 अगस्त की सुबह तक जारी रहने का अनुमान है और उसके बाद धीरे-धीरे उसमें कमी आने की उम्मीद है।

आज रात मुंबई के ऊपर अत्यधिक भारी वर्षा जारी रहने और कल 06 अगस्त से उसमें कमी आने का अनुमान है।

वर्षा बादलों के नवीनतम राडार और उपग्रह चित्र नीचे दिए गए हैं:

Description: ppi_mum.gif

Description: https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002YUOH.jpg

*****

एसजी/एएम/एसकेजे/डीके

 



(Release ID: 1643635) Visitor Counter : 236