उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय

वर्तमान चीनी सीजन 2019-20 के लिए सरकार ने किए हैं अनेक उपाय

Posted On: 30 MAY 2020 5:15PM by PIB Delhi

वर्तमान चीनी सीजन 2019-20 के लिए खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा विभिन्न उपाय किए गए हैं। सरकार 40 एलएमटी चीनी के बफर स्टॉक के रखरखाव के लिए 1674 करोड़ रुपये की ढुलाई लागत की प्रतिपूर्ति कर रही है। इसके अलावा, 60 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) चीनी के निर्यात पर खर्च को पूरा करने के लिए चीनी मिलों को 10448 रुपये प्रति एमटी की दर से सहायता दी जा रही है। इस पर संभावित व्यय लगभग 6268 करोड़ रुपये का होगा। यही नहीं, एथनॉल की उत्पादन क्षमता में वृद्धि और विस्‍तार के लिए बैंकों के माध्यम से 362 चीनी मिलों और शीरा-आधारित एकल डिस्टलरीज को उदार शर्तों पर लगभग 18600 करोड़ रुपये का ऋण दिया जा रहा है, जिसके लिए सरकार द्वारा पांच वर्षों तक लगभग 4045 करोड़ रुपये की ब्याज सब्सिडी के भार को वहन किया जा रहा है।

वर्तमान चीनी सीजन 2019-20 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए स्टॉक की स्थिति इस प्रकार है-

  • आरंभिक स्‍टॉक ( 01.10.2019 को)      : 145 एलएमटी
  • चीनी सीजन 2019-20 के दौरान अनुमानित उत्पादन : 270 एलएमटी
  • अनुमानित घरेलू खपत                    : 240 एलएमटी
  • चीनी सीजन 2019-20 के दौरान अनुमानित निर्यात : 50 एलएमटी  (एमएईक्‍यू)
  • 30.09.2020 को अनुमानित अंतिम या समापन स्टॉक : 125 एलएमटी
  • अंतिम या समापन स्टॉक ( 30.04.2020 को) : 235 एलएमटी

 

  • सीजन 2018-19 के लिए किसानों के बकाया गन्ना मूल्य की स्थिति ( 28.05.2020 को)

                                               (करोड़ रुपये में)

 

 

एफआरपी आधार

एसएपी आधार

देय गन्ना बकाया राशि

81667

86723

अदा की गई गन्ना बकाया राशि

80978

85908

गन्ना बकाया

689

815

 

  • सीजन 2018-19 के लिए किसानों के बकाया गन्ना मूल्य की स्थिति ( 28.05.2019 को)

एफआरपी आधार पर :  18140 करोड़ रुपये

एसएपी और एफआरपी सहित बकाया राशि  :  22970 करोड़ रुपये

 

  • वर्तमान सीजन 2019-20 के लिए किसानों के बकाया गन्ना मूल्य की स्थिति (28.05.2020 को)

                                                             (करोड़ रुपये में)

 

 

एफआरपी आधार

एसएपी आधार

देय गन्ना बकाया राशि

64261

69029

अदा की गई गन्ना बकाया राशि

47127

47791

गन्ना बकाया

17134

21238

 

 

***

एसजी/एएम/आरआरएस- 6631                          

         



(Release ID: 1627940) Visitor Counter : 385