पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर कम दवाब का क्षेत्र और इसके चक्रवाती तूफान बनने की संभावना: पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा तटों पर चक्रवात-पूर्व निगरानी
Posted On:
16 MAY 2020 4:30PM by PIB Delhi
भारत मौसम विज्ञान विभाग के चक्रवात चेतावनी प्रभाग द्वारा जारी नवीनतम अद्यतन रिलीज़ (1500 बजे, आईएसटी) के अनुसार:
दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इसके निकट के क्षेत्र के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र पिछले 6 घंटे के दौरान 16 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ा है और यह आज 16 मई, 2020 को 11:30 बजे (आईएसटी) अक्षांश 10.9° उत्तर और देशांतर 86.3° पूर्व, पारादीप (ओडिशा) से लगभग 1040 किमी दक्षिण में, दीघा (पश्चिम बंगाल) से 1200 किमी दक्षिण दक्षिण -पश्चिम में और खेपूपारा (बांग्लादेश) से 1300 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थित है। अगले 12 घंटों के दौरान इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है और अगले 24 घंटों के दौरान इसके शक्तिशाली चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। प्रारंभ में इसके 17 मई तक उत्तर- उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की अधिक संभावना है और फिर 18 से 20 मई 2020 के दौरान अपनी दिशा बदलते हुए पूरे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में इसके उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर पश्चिम बंगाल व ओडिशा के समीपवर्ती तटों की तरफ बढ़ने की सम्भावना है।
पूर्वानुमान
दिनांक /समय (आई एस टी)
|
स्थिति (अक्षांश एन / देशांतर ई )
|
सतह पर हवा की गति (किमी प्रति घंटा)
|
चक्रवात की श्रेणी
|
16.05.20/1130
|
10.9/86.3
|
45-55 से बढ़कर 65
|
कम दवाब का क्षेत्र
|
16.05.20/1730
|
11.2/86.2
|
50-60 से बढ़कर 70
|
अत्यधिक कम दवाब का क्षेत्र
|
16.05.20/2330
|
11.8/86.1
|
60-70 से बढ़कर 80
|
चक्रवाती तूफ़ान
|
17.05.20/0530
|
12.3/86.0
|
80-90 से बढ़कर 100
|
चक्रवाती तूफ़ान
|
17.05.20/1130
|
12.8/86.0
|
100-110 से बढ़कर 120
|
तेज चक्रवाती तूफ़ान
|
17.05.20/2330
|
13.9/86.1
|
105-115 से बढ़कर 125
|
तेज चक्रवाती तूफ़ान
|
18.05.20/1130
|
14.9/86.1
|
120-130 से बढ़कर 145
|
अत्यधिक तेज चक्रवाती तूफ़ान
|
18.05.20/2330
|
16.0/86.2
|
135-145 से बढ़कर 160
|
अत्यधिक तेज चक्रवाती तूफ़ान
|
19.05.20/1130
|
17.4/86.5
|
155-165 से बढ़कर 180
|
अत्यधिक तेज चक्रवाती तूफ़ान
|
19.05.20/2330
|
19.0/87.0
|
170-180 से बढ़कर 200
|
अत्यधिक शक्तिशाली चक्रवाती तूफ़ान
|
20.05.20/1130
|
20.8/87.5
|
160-170 से बढ़कर 190
|
अत्यधिक शक्तिशाली चक्रवाती तूफ़ान
|
20.05.20/2330
|
22.9/88.2
|
145-155 से बढ़कर 170
|
अत्यधिक तेज चक्रवाती तूफ़ान
|
21.05.20/1130
|
25.0/88.7
|
110-120 से बढ़कर 135
|
तेज चक्रवाती तूफ़ान
|
चेतावनी:
(i) वर्षा (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में):
- 16 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
- वर्षा (ओडिशा और तटवर्ती पश्चिम बंगाल पर)
तटीय ओडिशा में 18 मई की शाम से हल्की से मध्यम वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है और 19 मई को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और 20 मई 2020 को उत्तरी ओडिशा तट पर भारी वर्षा होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल के गंगा - तटीय जिलों में 19 मई को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है और 20 मई को पश्चिम बंगाल के गंगा - तटीय क्षेत्र में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।
(ii ) हवा की चेतावनी
- 18 मई की शाम से दक्षिण ओडिशा तट पर और 19 मई की सुबह से उत्तर ओडिशा तट पर भी एवं 19 मई की दोपहर से पश्चिम बंगाल तट पर 45 किमी से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की सम्भावना है, हवा की गति बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ेगी और 20 मई की सुबह से उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट पर हवा की गति 75 से 85 किमी प्रति घंटे से लेकर 95 किमी प्रति घंटे तक होने की सम्भावना है। इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ेगी।
- अगले 48 घंटों के दौरान अंडमान सागर के ऊपर 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की सम्भावना है, जिसकी गति बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।
- बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम में 45 किमी से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और हवा की गति बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। 17 मई की सुबह बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य एवं सटे हुए पश्चिम मध्य क्षेत्र में 90 – 100 से लेकर 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा/आंधी चल सकती हैं; 18 मई की सुबह मध्य बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी क्षेत्र में 120 – 130 से लेकर 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा/तूफ़ान चल सकता है; 19 मई को मध्य बंगाल की खाड़ी के उत्तरी क्षेत्र में तथा इससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी में 155 – 165 से लेकर 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा/तूफ़ान चलने का सम्भावना है तथा 20 मई की सुबह उत्तरी बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में 160 – 170 से लेकर 190 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं / तूफ़ान चलने की सम्भावना है।
(iii) समुद्र की स्थिति
16 मई शाम तक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण और आस-पास के मध्य क्षेत्र तथा अंडमान सागर में समुद्र की स्थिति खराब से बहुत ख़राब रहेगी। 16 मई की रात से दक्षिण पश्चिम और इससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी में ऊंची लहरें चलेंगी तथा 17 मई सुबह से इसी क्षेत्र में अत्यधिक ऊंची लहरें चलेंगी। 18 मई को मध्य बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्सों में; 19 मई को मध्य बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्सों और इससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी में तथा 20 मई 2020 को उत्तरी बंगाल की खाड़ी में अत्यधिक ऊंची लहरों के चलने की सम्भावना है।
(iv) मछुआरों के लिए चेतावनी
मछुआरों को 16 से 17 मई तक दक्षिण बंगाल की खाड़ी में, 17 से 18 मई तक मध्य बंगाल की खाड़ी में और 19 से 20 मई 2020 के दौरान उत्तरी बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।
साथ ही, मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 18 से 20 मई 2020 के दौरान उत्तर ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश तट के साथ उत्तरी बंगाल की खाड़ी में नहीं जाएँ।
सिस्टम पर अपडेट के लिए कृपया www.rsmcnewdelhi.imd.gov.in और www.mausam.imd.gov.in पर जाएं।



एएम/जेके/एसएस
(Release ID: 1624609)
Visitor Counter : 376