राष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति भवन में कोविड​​-19 पॉजिटिव मामला पाए जाने के संबंध में जानकारी

प्रविष्टि तिथि: 21 APR 2020 4:26PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति भवन में एक कोविड​​-19 पॉजिटिव मामले का पता लगने के बारे में मीडिया में आई खबरों और अटकलों के मद्देनजर इस स्थिति के बारे में निम्नलिखित तथ्य हैं:

 

       1.            मध्य दिल्ली के एक कोविड-​​19 पॉजिटिव मरीज की 13.04.2020 को नई दिल्ली के बी एल कपूर अस्पताल में सह-रुग्णताओं के कारण मृत्यु हो गई, वो न तो राष्ट्रपति सचिवालय का कर्मचारी था और न ही राष्ट्रपति भवन परिसर का निवासी था।

 

       2.            मृतक के संपर्कों का पता लगाने के बाद, यह पाया गया कि राष्ट्रपति सचिवालय के एक कर्मचारी के परिवार का एक सदस्य मृतक के संपर्क में था।

 

       3.            अपने परिवार के साथ ये कर्मचारी राष्ट्रपति एस्टेट के पॉकेट 1, अनुसूची ए क्षेत्र का निवासी है। दिशा निर्देशों के तहत, इस परिवार के सभी सात सदस्यों को 16.04.2020 को मंदिर मार्ग पर स्थित क्वारंटीन इकाई में ले जाया गया।

 

       4.            इसके बाद इस परिवार के सदस्यों में से एक, जो मृतक के संपर्क में था, वो जांच में पॉजिटिव पाया गया। राष्ट्रपति सचिवालय के कर्मचारी सहित परिवार के अन्य सभी सदस्य जांच में नेगेटिव पाए गए हैं।

 

       5.            आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, महामारी रोग अधिनियम 1897 के साथ पढ़ें, के तहत नामित प्राधिकरण के निर्देशों और दिशा निर्देशों के अनुसार राष्ट्रपति एस्टेट के पॉकेट 1, अनुसूची ए क्षेत्र में स्थित 115 घरों को आवाजाही के प्रतिबंध वाले क्षेत्र के तौर पर पहचाना गया और निवासियों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। इन घरों के निवासियों को आवश्यक वस्तुओं का डोरस्टेप वितरण प्रदान किया जा रहा है।

 

       6.            यह स्पष्ट किया जाता है कि आज तक राष्ट्रपति सचिवालय का कोई भी कर्मचारी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव नहीं पाया गया है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सचिवालय, सरकार के दिशा निर्देशों के तहत जरूरी सभी निवारक उपाय कर रहा है।

 

********

 

एएम/जीबी


(रिलीज़ आईडी: 1617017) आगंतुक पटल : 329
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Telugu