प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के जोधपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक जताया

प्रविष्टि तिथि: 14 MAR 2020 9:03PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जोधपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट के माध्यम से कहा, “राजस्थान के जोधपुर में हुए भीषण सड़क हादसे के बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ।’’ उन्होंने इस दुर्घटना में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

*****

एएम/एसएस/एनके- 6280


(रिलीज़ आईडी: 1606447) आगंतुक पटल : 302
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Assamese , English , Urdu , Marathi , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil