प्रधानमंत्री कार्यालय

 प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए

प्रविष्टि तिथि: 23 DEC 2019 9:06AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र  मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

 चौधरी चरण सिंह को उनकी जयंती पर याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भी मेहनती किसानों के अधिकारों की रक्षा करने की बात सामने आई, तो वे मजबूती से खड़े रहे। उन्‍होंने हाशिए पर खड़े लोगों के सशक्तिकरण के लिए भी अथक प्रयास किया। वह भारत के लोकतांत्रिक मूल्‍यों को मजबूत बनाने में भी सबसे आगे रहे।

 

***

आरकेमीणा/आरएनएम/एएम/आईपीएस/सीसी-4901  


(रिलीज़ आईडी: 1597191) आगंतुक पटल : 367
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Assamese , English , Urdu , Marathi , Bengali , Punjabi , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam