प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने दिल्ली की अनाज मंडी में लगी आग में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
08 DEC 2019 12:00PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रानी झांसी रोड स्थित दिल्ली की अनाज मंडी में लगी आग से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि, “दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी में लगी आग की घटना अत्यंत भयावह है। इस घटना में अपनी जान गंवानों वालों के प्रति मैं शोक व्यक्त करता हूँ, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ, संबंधित अधिकारीगण घटना स्थल पर सभी संभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं।”
आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/एसएस- 4645
(रिलीज़ आईडी: 1595450)
आगंतुक पटल : 265