प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
प्रविष्टि तिथि:
31 MAY 2019 8:49PM by PIB Delhi
नेपाल के प्रधानमंत्री माननीय श्री के. पी. शर्मा ओली ने 30 मई, 2019 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ 31 मई, 2019 को अपनी द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री श्री ओली ने आम चुनाव में प्रधानमंत्री श्री मोदी की पार्टी की प्रचंड जीत पर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री श्री ओली का धन्यवाद किया और भारत एवं नेपाल के बीच पारंपरिक रूप से जारी घनिष्ठ एवं बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए नेपाल के साथ काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
दोनों राजनेताओं ने द्विपक्षीय परियोजनाओं और पहलों के कार्यान्वयन की दिशा में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
*****
आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/आरआरएस/सीएस–1366
(रिलीज़ आईडी: 1573102)
आगंतुक पटल : 243