प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न भागों में जान-माल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 17 APR 2019 11:58AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर एवं देश के विभिन्न हिस्सों में बेमौसमी वर्षा और तूफान से हुए जान-माल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता देने की कोशिश कर रही है। अधिकारी स्थिति पर बहुत करीबी नज़र रखे हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर एवं देश के विभिन्न हिस्सों में बेमौसमी वर्षा और तूफान से जान गवांने वाले लोगों के परिवार जनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से रू. 2 लाख प्रत्येक की अनुग्रह राशि मंजूर की है। प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर एवं देश के विभिन्न हिस्सों में बेमौसमी वर्षा और तूफान से घायल हुए लोगों के लिए 50 हजार रू. प्रत्येक की राशि भी अनुमोदित की है।

 

*****

 

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/एसकेजे/एनके– 977

 

 


(रिलीज़ आईडी: 1570848) आगंतुक पटल : 365
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Assamese , English , Urdu , Marathi , Bengali , Gujarati , Tamil