प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री कल विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार प्रदान करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 27 FEB 2019 6:53PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल 28 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार समारोह में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री वर्ष 2016, 2017 और 2018 के लिए विजेताओं को शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार प्रदान करेंगे। वे समारोह को संबोधित भी करेंगे।

विज्ञान और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के संस्थापक-निदेशक डॉ. शांति स्वरूप भटनागर के नाम पर इस पुरस्कार की स्थापना की गई है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है।

***

आरकेमीणा/एएम/जेके/सीएस-598


(रिलीज़ आईडी: 1566557) आगंतुक पटल : 672
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Assamese , English , Urdu , Marathi , Gujarati , Tamil , Kannada