प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने 16वीं लोक सभा की अंतिम बैठक को संबोधित किया

प्रविष्टि तिथि: 13 FEB 2019 8:48PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज 16वीं लोकसभा के अंतिम बैठक को संबोधित किया।

उन्होंने सदन की कार्यवाही के संचालन में अध्यक्षा, श्रीमती सुमित्रा महाजन की भूमिका की सराहना की।  प्रधानमंत्री ने 16वीं लोकसभा के कार्यकाल के दौरान संसदीय कार्य मंत्रियों की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने पूर्व संसदीय कार्य मंत्री स्वर्गीय अनंत कुमार की लोकसभा में उनके योगदान के लिए सेवाओं को याद किया।

सदन को संबोधित करते हुएप्रधानमंत्री ने कहा कि लगभग तीन दशकों के बाद देश में पूर्ण बहुमत की सरकार आई। लोकसभा के कार्यसंचालन के बारे में बोलते हुएप्रधानमंत्री ने कहा कि 17 सत्रों में से कुल 8 में 100 प्रतिशत कार्यसंचालन हुआजबकि कुल कार्यसंचालन 85% रहा।

संसद सदस्यों की तारीफ करते हुएप्रधानमंत्री ने कहा कि सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के हर संसद सदस्य ने इस लोकसभा के कार्यकाल के दौरान लोगों के हित में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस लोकसभा को सबसे ज्यादा महिला सांसदों के लिए याद किया जाएगाजिनमें से 44 पहली बार सांसद बनकर आई हैं। महिला सांसदों की भागीदारी को स्वीकार करते हुए,प्रधानमंत्री ने कहा कि पहली बार मंत्रिमंडल में अधिक संख्‍या में महिला मंत्री हैं और सुरक्षा पर कैबिनेट समिति में भी दो महिला मंत्री हैं।

प्रधानमंत्री ने कहाभारत का आत्मविश्वास अपने उच्चतम स्तर पर है। मैं इसे बहुत सकारात्मक संकेत मानता हूं क्योंकि ऐसा विश्वास विकास को गति प्रदान करता है।‘’

उन्होंने कहा कि भारत अभी 6वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और $ 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने के करीब है।

ऊर्जाडिजिटल प्रौद्योगिकीअंतरिक्षविनिर्माण के विभिन्न क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुएप्रधानमंत्री ने कहा"दुनिया ग्लोबल वार्मिंग पर चर्चा कर रही है और भारत ने इस खतरे को कम करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के रूप में एक प्रयास किया"।

प्रधानमंत्री ने कहाआज दुनिया हमें गंभीरता से लेती है क्योंकि वह हमारी पूर्ण बहुमत सरकार को मान्यता देती है। इसका श्रेय 2014 में नागरिकों द्वारा दिए गए जनादेश को जाता है।

भारत की विदेश नीति पर बोलते हुएप्रधानमंत्री ने कहा पिछले 5 वर्षों में भारत ने मानवीय कार्यों में अहम भूमिका निभाई हैचाहे यह नेपाल में भूकंप के दौरान राहत कार्य होमालदीव में जल संकट हो या यमन में नागरिकों को बचाने का कार्य हो। भारत की सॉफ्ट पावर का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहायोग को आज विश्व स्तर पर मान्यता दी गई है। कई देश अब बाबा अंबेडकर जयंतीमहात्मा गांधी जयंती मनाते हैं।

सरकार द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा देते हुएप्रधानमंत्री ने कहा कि लगभग 219 विेधेयक लाए गएजबकि 203 विधेयक पारित किए गए।

काला धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सरकार के रुख को दोहराते हुएप्रधानमंत्री ने कहा कि इस लोकसभा ने इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोडभगोड़े आर्थिक अपराध अधिनियम जैसे कड़े कानून पारित किए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा''ये वो लोकसभा है जिसने जीएसटी पारित किया। GST प्रक्रिया ने सहयोग और द्वि-पक्षीय भागीदारी भावना को उजागर किया है

प्रधानमंत्री मोदी ने आधारईडब्ल्यूएस के लिए 10% आरक्षणमातृत्व लाभ सहित सरकार की अन्य पहलों के बारे में भी बताया। पीएम ने बताया किएक बड़ी पहल के रूप मेंइस 16वीं लोकसभा के दौरान 1400 से अधिक निरर्थक कानूनों को समाप्‍त किया गया।

उन्होंने 16वीं लोकसभा के दौरान सदन के सुचारू संचालनसमर्थन और योगदान के लिए सदन के प्रत्येक सदस्य को धन्यवाद देते हुए, अपना संबोधन समाप्त किया।

***

एकेटीकेपी/जीबीपी


(रिलीज़ आईडी: 1565143) आगंतुक पटल : 134
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , Assamese , Urdu , Marathi , Tamil , Kannada , English , Bengali , Gujarati