प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रविष्टि तिथि:
30 JAN 2019 12:41PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रधानमंत्री ने कहा, “पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर शत् शत् नमन। बापू को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए हम अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं कि हम उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलेंगे और उन मूल्यों का पालन करेंगे, जिनका उन्होंने हमेशा समर्थन किया।”
हिन्दी इकाई,पसूका,नई दिल्ली-
(रिलीज़ आईडी: 1561900)
आगंतुक पटल : 345