प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा गेम्स में रजत पदक जीतने पर मंजीत को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
21 OCT 2026 6:59PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा गेम्स 2026 की पुरुषों की जैवलिन थ्रो F12/F13 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर मंजीत को बधाई दी।
श्री मोदी ने कहा कि पिछले एशियाई पैरा खेलों में चौथे स्थान पर रहने से लेकर 2026 में रजत पदक जीतने तक मंजीत की प्रगति की यात्रा शानदार रही है। उन्होंने कहा कि मंजीत की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, महत्वाकांक्षा और समर्पण को दर्शाती है। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि मंजीत आने वाले समय में भी भारत को गौरवान्वित करते रहेंगे।
एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा:
"मंजीत की प्रगति की यात्रा कितनी उल्लेखनीय है! पिछले एशियाई पैरा खेलों में चौथे स्थान पर रहने से लेकर 2026 में रजत पदक जीतने तक, उन्होंने पुरुषों की भाला फेंक एफ12/एफ13 स्पर्धा में शानदार प्रगति की है। उन्हें बधाई। उनकी सफलता उनकी कड़ी मेहनत, महत्वाकांक्षा और समर्पण को बखूबी दर्शाती है। आशा है कि वह आने वाले समय में भी भारत को गौरवान्वित करते रहेंगे: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी"
***
पीके/केसी/आरटी/केजे/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2326189)
आगंतुक पटल : 44