प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में सिल्वर मेडल जीतने पर मनीष नरवाल को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 20 OCT 2026 7:33PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र  मोदी ने मनीष नरवाल को एशियाई पैरा खेलों की पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतने पर आज बधाई दी।

मनीष के लगातार अपने फोकस और प्रतिबद्धता के दम पर अपनी प्रतिभा साबित करने पर श्री मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके भविष्य के प्रयासों के लिए भी शुभकामनाएं दीं।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने साझा किया:

"मनीष नरवाल ने एशियाई पैरा खेल 2026 की पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में शानदार स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता है। मनीष अपने फोकस और प्रतिबद्धता के जरिए लगातार खुद को अलग साबित कर रहे हैं। उन्हें बधाई और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री @narendramodi"

*****

पीके/केसी/आरटी/एनएस/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2325558) आगंतुक पटल : 53
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Gujarati , Malayalam