प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के पावन उत्सव में मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की

प्रविष्टि तिथि: 15 OCT 2026 10:02AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के पावन उत्सव में मातृत्व प्रेम और स्नेह की देवी मां स्कंदमाता की आराधना की।

प्रधानमंत्री ने कामना व्यक्त की कि उनके आशीर्वाद से प्रत्येक परिवार में स्नेह और सौहार्द का वातावरण बना रहे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

"नवरात्रि का पांचवां दिन मां स्कंदमाता के पूजन-अर्चन को समर्पित है। ममता और वात्सल्य की देवी मां के आशीर्वाद से हर परिवार में सदैव स्नेह और सौहार्द बना रहे, यही कामना है।"

*****

पीके/केसी/आरटी/एसएस/एनजे


(रिलीज़ आईडी: 2323689) आगंतुक पटल : 76
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam